फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कासगंज में आज से शुरू होगा ककोड़ा मेला, डीएम और एसपी करेंगे उद्घाटन

कासगंज में आज से शुरू होगा ककोड़ा मेला, डीएम और एसपी करेंगे उद्घाटन

Thu, 02 Nov 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
कासगंज में आज से शुरू होगा ककोड़ा मेला, डीएम और एसपी करेंगे उद्घाटन
कासगंज ककोड़ा मेला में ट्रैक्टर ट्रॉली से जाते श्रद्घालु
कासगंज। ककोड़ा मेले का उद्घाटन आज शुक्रवार को जिलाधिकारी आरपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह करेंगे। जिला पंचायत की ओर से मेले की तैयारियां करके उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं जिले के जनप्रतिनिधियों को भी इसमें आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि मेला ककोड़ा कासगंज और बदायूं के गंगा तट पर आयोजित किया जाता है। इसके लिए श्रद्घालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। ग्रामीण इलाकों के श्रद्घालु ट्रैक्टर ट्रालियों, बैलगाड़ियों एवं अन्य संसाधनों से मेेले में पहुंच रहे हैं। बता दें, बदायूं की सीमा और गंगा तट पर बदायूं का प्रशासन मेले की तैयारियां करता है। जबकि कासगंज तट पर यहां की जिला पंचायत और जिला प्रशासन।
विज्ञापन


इसमें कार्तिक पूर्णिमा के दिन बड़ा स्नान पर्व होगा। इस मौके पर लाखों श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचकर गंगा स्नान करेंगे और मेले का आनंद लेंगे। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी आरपी सिंह का कहना है कि मेले के लिए परंपरागत तरीके से की जाने वाली सभी व्यवस्थाएं निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतें न हो इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसी के चलते श्रद्धालुओं के लिए शौचालय का प्रबंध भी किया गया है और शिविर भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मेला का उद्घाटन साढ़े बारह बजे जिलाधिकारी आरपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed