फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   निकाय चुनाव: सदस्य पद के लिए आठ नामांकन

निकाय चुनाव: सदस्य पद के लिए आठ नामांकन

Thu, 02 Nov 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव: सदस्य पद के लिए आठ नामांकन
नगर निकाय चुनाव - फोटो : self
मैनपुरी। जिले में गुरुवार को भी नामांकन फार्म बिके। दूसरे दिन पर्चे भरने के लिए सभी निकायों में अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए पर्चे खरीदने वालों की भीड़ रही। दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए 80 और 250 सदस्य पद के नामांकन के पर्चे खरीदे गए। इस दौरान सदस्य पद के लिए आठ उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
विज्ञापन


इस दौरान नगर पालिका मैनपुरी में सभी वार्डों में 83 पर्चे बिके। वहीं अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने तीन पर्चे खरीदे। नगर पंचायत ज्योति खुड़िया में सदस्य पद के लिए आठ और अध्यक्ष पद के लिए सात पर्चों की बिक्री हुई। नगर पंचायत घिरोर में सदस्य पद के लिए 12 और अध्यक्ष पद के लिए भी पर्चे बिके।
विज्ञापन


वहीं नगर पंचायत करहल में सदस्य पद के लिए 31 व अध्यक्ष पद के लिए सात पर्चों की बिक्री हुई। भोगांव में 29 पर्चे सदस्य और 21 पर्चे अध्यक्ष पद के लिए खरीदे गए। इसके अलावा बेवर में 38 सदस्य और सात पर्चे अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों ने खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत कुसमरा में 34 सदस्य व आठ अध्यक्ष पद के लिए पर्चों की बिक्री हुई। वहीं शहर में सदस्य व अध्यक्ष पद के लिए तीन फार्म जमा भी हुए। इसके अलावा करहल में दो, भोगांव में एक व बेवर में दो फार्म सदस्यों के जमा हुए। अध्यक्ष पद के लिए एक भी फार्म जमा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed