फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बुखार से दो की मौत, कई बीमार

बुखार से दो की मौत, कई बीमार

Mon, 23 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
बुखार से दो की मौत, कई बीमार
fever
कासगंज/पटियाली। हाल ही में बदलते मौसम का मिजाज लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। यही नहीं सर्दी, खांसी सहित तमाम तरह की बीमारियों से लोग ग्रस्त हो रहे हैं। इसके चलते अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। इसी के चलते पटियाली क्षेत्र में बुखार से पीड़ित दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

ओमवती पत्नी ब्रजेश निवासी ग्राम नगला भजुआ को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने स्थानीय चिकित्सकों को दिखाया। जब फायदा नहीं मिला तो उन्हें बाहर ले जाया गया। इसी दौरान रविवार की देर रात उनकी मौत हो गई। वहीं गुडिय़ा पुत्री प्रदीप मिश्रा निवासी लधौली सिकंदरपुरवैश्य कई दिन से बुखार से पीड़ित थीं। चिकित्सकों को दिखाने के बाद भी उसका बुखार ठीक नहीं हुआ। जिसके बाद परिवारीजन उनको फर्रुखाबाद ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



बता दें, मौसम के मिजाज में अब अंतर आने लगा है। सुबह के समय हल्की ठंडी हवा चलने लगी है तो दोपहर के समय अभी तेज धूप का असर है। वहीं सांय में फिर से मौसम में ठंडक आने लगती है। दिन में कई बार बदल रहे मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित करने लगा है। इसी कारण अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें लग रही है। सोमवार को चिकित्सालय पर 800 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। वहीं निजी चिकित्सकों के क्लीनिक पर भी मरीजों की भीड़ देखी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रंगजी दुबे का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त व्यवस्थाएं है। दवाओं की भी कोई कमी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी टीमें भेजकर लोगों का इलाज भी मुहैय्या कराया जा रहा है।एटा। बुखार से पीड़ित दस वर्षीय बालिका की झोलाछाप चिकित्सक के इलाज से हालत नाजुक होती गई। जिसके बाद जिला अस्पताल पहुंची बालिका की उपचार से पहले ही मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटा। बुखार से पीड़ित दस वर्षीय बालिका की झोलाछाप चिकित्सक के इलाज से हालत नाजुक होती गई। जिसके बाद जिला अस्पताल पहुंची बालिका की उपचार से पहले ही मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव गुडहा निवासी अंजली (10) पुत्री कालीचरन को पिछले दो दिन से बुखार आ रहा था। जिसका परिजन नजदीक ही किसी झोलाछाप से इलाज कराते रहे। सोमवार दोपहर को बालिका की अचानक ज्यादा हालत खराब होने के बाद झोलाछाप ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद जिला अस्पताल पहुंची बालिका का चिकित्सक इलाज शुरु कर ही रहे थे कि उसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। जिसे देख परिवारीजनों में मातम छा गया। बाद में परिजन रोते हुए बालिका के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed