{"_id":"59ee15f74f1c1b69678b6ecf","slug":"91508775415-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सक्रिय हुआ और एडीए और नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्रिय हुआ और एडीए और नगर निगम
Updated Mon, 23 Oct 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा आगमन के मद्देनजर सरकारी मशीनरी हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री को 26 अक्तूबर को आना है। सोमवार को विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने टीम के साथ उन स्थानों का निरीक्षण किया, जहां मुख्यमंत्री को पहुंचना है और नगर आयुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए।
आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अनिल ढींगरा ने बताया कि मुख्यमंत्री को ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पहुंचना है, वहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। शाहजहां पार्क के पास सड़क का निर्माण कराना है और टूटे फुटपाथों को दुरुस्त करना है। पश्चिमी गेट की ओर जाने की सड़क की रेलिंग जहां भी टूटी हैं, उन्हें ठीक कराया जाएगा। इसके अलावा कोठी मीनाबाजार तिराहे की टूटी रेलिंगों को भी ठीक करना है।
उधर नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि सफाई व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य विभाग टीम को अलर्ट कर दिया है। दिन रात सफाई कार्य चल रहा है। जिन स्थानों पर सीएम जाएंगे, वहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है। बताया कि अतिरिक्त सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं।