{"_id":"59eb4e614f1c1bf2538b8134","slug":"91508593249-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में शीतकालीन सेवा पूजा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में शीतकालीन सेवा पूजा शुरू
Updated Sat, 21 Oct 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में शीतकालीन पूजा सेवा का क्रम शनिवार से प्रारंभ हो गया। जिसके तहत न केवल मंदिर दर्शन का समय परिवर्तित हुआ बल्कि सेवायतों द्वारा ठाकुरजी की सेवा भी शीतकालीन पूजा पद्धति के अनुसार की जाने लगी। शनिवार को मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
शनिवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के पट सुबह 8:45 पर भक्तों के लिए खोले गए। उसके बाद 8:55 पर सेवायतों द्वारा ठाकुर बांकेबिहारीजी की शृंगार आरती की गई। दोपहर 12 बजे ठाकुरजी को भोग अर्पित किया गया और 12:30 बजे पुन: ठाकुरजी के दर्शन भक्तों को सुलभ हुए। 12:55 पर राज भोग आरती के साथ प्रात:कालीन दर्शन पूर्ण हो गए।
सायंकालीन दर्शनों में 4:30 बजे मंदिर के पट खुलते ही भक्तों का सैलाब अपने आराध्य के दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। 7:30 बजे ठाकुरजी को शयन भोग अर्पित किया गया। वहीं 8:00 बजे भक्तों को दर्शन देने के साथ 8:25 पर शयन भोग आरती सेवायतों द्वारा की गई।