फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सड़क पर रखे ट्रांसफारमर के तारों से चिपका किशोर

सड़क पर रखे ट्रांसफारमर के तारों से चिपका किशोर

Tue, 03 Oct 2017 10:58 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर रखे ट्रांसफारमर के तारों से चिपका किशोर
transformer - फोटो : demo
कोसीकलां (मथुरा)। मां के साथ खरीदारी करने बाजार गया किशोर मंगलवार को सड़क पर खुले में रखे ट्रांसफारमर के जर्जर तारों से चिपक कर झुलस गया। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, लोगों ने नाराजगी जाहिर कर इसे बिजली विभाग की लापरवाही बताया। बताया जा रहा कि ट्रांसफारमर के आसपास जाली नहीं लगी थी, उसके जर्जर तार सड़क पर झूल रहे थे। मामले में देर शाम तक रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हो पाई। गांव बढा निवासी नानकचंद (17 वर्ष) पुत्र रमेशचंद अपनी मां चन्द्रवती के साथ कोसी खरीददारी करने आया था। जैसे ही वह शेरगढ तिराहे पर पहुंचा तो वहां लगे ट्रांसफारमर में लटके तारों से छू गया। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही जोरदार धमाका हुआ और नानक के कपड़ों में आग लग गई। मौजूद लोगों ने लाठी-डंडे की मदद से उसे बचाया और नर्सिग होम में भर्ती कराया। आरोप है कि युवक के झुलसने की सूचना के बाद भी बिजली विभाग ने आपूर्ति बंद नही की। बाद में पुलिस ने आपूर्ति को बंद कराया। उधर, घटना के बाद लोगों के गुस्से से बचने के लिए अधिकारियों ने कर्मचारियों पर जमकर गुस्सा उतारा और फौरन लटके तारों को ठीक कराया। साथ ही आसपास लटके तारों को ठीक करने के लिए भी निर्देश दिए। ट्रांसफारमर खुले में रखा है। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक ने कहा कि तहरीर मिलने पर बिजली विभाग के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed