फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता तीन मैच में सिमटी

मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता तीन मैच में सिमटी

Sat, 23 Sep 2017 10:09 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता तीन मैच में सिमटी
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता तीन मैचों में सिमट गई। बालक एवं बालिका के सभी वर्गों में आगरा की टीम विजेता रही। बालिकाओं के सब जूनियर और सीनियर वर्ग में आगरा के अलावा अन्य किसी जिले की टीम नहीं पहुंची। बालकाें के सीनियर में वर्ग में तीन और सब जूनियर में दो जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। मैनपुरी का प्रतिभाग किसी वर्ग में नहीं रहा।
विज्ञापन


सीनियर बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में आगरा ने मथुरा को 11-00 के अंतर से करारी शिकस्त दी। फाइनल मैच में भी आगरा की टीम ने शानदार खेल दिखाया। फिरोजाबाद की टीम को एकतरफा मुकाबले में 14-00 के अंतर से पराजित किया। सब जूनियर के फाइनल में आगरा ने मथुरा को 4-1 के अंतर से हराया।
विज्ञापन


वहीं बालिकाआें के सीनियर और जूनियर वर्ग में आगरा के अलावा और किसी जिले की टीम न होने से एक भी मैच नहीं खेले जा सके। बालक एवं बालिका के सभी वर्गों में चारों जिलों की टीमें प्रतिभाग करती तो कुल 12 मैच खेले जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब जूनियर बालिका वर्ग में गोपीचंद शिवहरे सनातन धर्म इंटर कालेज जिले और मंडल स्तर पर मैच खेले बिना प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता के निर्णायक अमित सक्सेना, प्रशांत शुक्ला, खलील अब्बासी, नितिन सक्सेना रहे।

‘जिन जिलाें की टीम नहीं है, संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षकाें से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। कम से कम बालक वर्ग में सभी को टीम भेजनी चाहिए थी।’ - आरपी शर्मा, मंडलीय उप शिक्षा निदेशक


प्रतियोगिता में इनकी रही मौजूदगी
पुरस्कार वितरण डीडीआर आरपी शर्मा, प्रबंधक सरदार जगदीप सिंह साहनी और मंडलीय क्रीड़ा सचिव डा. अनिल वशिष्ठ ने किया। जनपदीय क्रीड़ा सचिव डा. चतुर सिंह, प्रधानाचार्य कुलदीप जैन, राजेश गुप्ता, संजय नेहरू, एनके बिंदु, रीता तोष, डा. गीता लाला, सत्यपाल सिंह जादौन आदि मौजूद रहे। संचालन केपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed