फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पहलवानों ने दीनदयाल धाम में दिखाए कुश्ती के दांवपेच

पहलवानों ने दीनदयाल धाम में दिखाए कुश्ती के दांवपेच

Sat, 23 Sep 2017 08:18 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
पहलवानों ने दीनदयाल धाम में दिखाए कुश्ती के दांवपेच
कुश्ती में म‌हिला पहलवान । - फोटो : अमर उजाला
फरह (मथुरा)। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म स्थली पर कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। इसमें कुश्ती के दांव पेच से पहलवानों ने कुश्ती प्रेमियों को रोमांचित कर दिया। दंगल के शुरूआत श्री हनुमान जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसमें भरतपुर, हरियाणा, दिल्ली, आगरा और अलीगढ़, एटा के अलावा स्थानीय पहलवानों ने कुश्ती के दंगल में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर महुअन की नीतू और हतावली की कमला लेडी ने भी दंगल में अपना दमखम दिखाया। दोनों की कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसी प्रकार से 51000 रुपये व चांदी की गुर्ज के लिए कुश्ती हरियाणा के सुभाष पहलवान और मथुरा के हनुमान पहलवान के बीच हुई। काफी देर तक रोमांचक मुकाबला होने पर भी कुश्ती बराबरी पर ही छूटी। धाम के निदेशक राजेंद सिंह, विधायक पूरनप्रकाश, विधायक कारिंदा सिंह, आयोजक शिवराज सिंह, ज्ञानेंद्र शर्मा, निहाल सिंह, खिल्लो पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed