{"_id":"59c554b04f1c1bb2688b5dba","slug":"91506104496-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी दंपति पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी दंपति पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। शहर की बहुचर्चित महिला कारोबारी मंजू गर्ग उर्फ भाभी और उसके पति प्रदीप गर्ग के खिलाफ शुक्रवार को थाना उत्तर पुलिस ने अभियोग दर्ज कर लिया।
दंपति पर आरोप है फ्लैट बुकिंग को दस लाख रुपया के दो चेक लिए और रजिस्ट्री करने, पैसा लौटाने से इंकार कर दिया। धनराशि वापसी को आवास पर जाने पर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दिए जाने के आरोप लगाए हैं।
ओम विला निवासी नीता गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार सिंह को दिए पत्र में कहा एक जुलाई 2017 को पांच-पांच लाख रुपये के दो चेक कुल दस लाख रुपया मंजू गर्ग निवासी बाग छिंगामल थाना उत्तर को कृष्णा नगर हाईट्स में फ्लैट नंबर 101 खरीदने को दिया था।
बाकी राशि देने एवं फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के लिए कहा था। लेकिन बार-बार कहने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं की। नीता का कहना है मेरे पति मंजू गर्ग के घर बाग छिंगामल थाना उत्तर में बात करने गए तो मंजू गर्ग, प्रदीप कुमार गर्ग ने बैनामा करने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह सब मैने रुपया हड़पने के लिए चाल चली थी। नीता का आरोप है कि मेरे पति को भद्दी-भद्दी गालियां देने के साथ जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। थाना उत्तर पुलिस ने नीता गुप्ता की तहरीर पर मंजू गर्ग एवं प्रदीप गर्ग के खिलाफ धारा 420,406,504, 506 के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है।
छिंगामल का बाग निवासी मंजू गर्ग व प्रदीप गर्ग के खिलाफ कई शिकायती पत्र मिले हैं। अभियोग दर्ज कर लिया है सभी शिकायतों को एक ही एफआईआर में शामिल कर मामले की जांच की जाएगी।