{"_id":"59a44f844f1c1be3018b4599","slug":"91503940484-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ियों ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ियों ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना प्रदर्शन
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ियों ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। योगी सरकार वादा निभाओ के आंगनबाड़ियों ने एक दिन की सांकेतिक हड़ताल कर 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सीएम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी को सौंपा।
आंगनबाड़ी एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राधारानी ने कहा कि योगी सरकार ने 120 दिनों में पुष्टाहार में गुणवत्ता, समेकित बाल विकास योजना में सुधार व भ्रष्टाचार समाप्त करने तथा कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाए जाने के लिए वायदा किया था, लेकिन उसे अभी तक पूरा नहीं किया। इससे कार्यकर्ताओं में में आक्रोश हैं।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ियों को 18 हजार रुपये मासिक वेतन, सरकारी कर्मी बनाया जाने, ग्राम पंचायतों व एनजीओ का हस्तक्षेप बंद हो। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्कूलों की तरह आंगनबाड़ी केंद्रों की भी गर्मियों व सर्दियों की छुट्टियां हों। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 27 अक्टूबर को लखनऊ में ‘योगी सरकार वायदा निभाओ’ कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ियों की महारैली का आयोजन किया जा रहा हैं। इसमें बड़ी संख्या में पहुंचकर रैली को सफल बनाएं। प्रदर्शन में शालिनी, मनीषा, विजय लता, संगीता, पुष्पा पाठक, सुधा, ललिता, जेना खातून, राजकुमारी, सविता, रेनू, बीटू, वेदवती आदि बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायहिकाएं मौजूद रहीं।