{"_id":"598f0fee4f1c1b061c8b488a","slug":"91502547950-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएफ एंड्रूज स्कूज में 165 फीट ऊंची ध्वजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएफ एंड्रूज स्कूज में 165 फीट ऊंची ध्वजा
Updated Sat, 12 Aug 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल, पीलीपोखर में शनिवार को 165 फुट ऊंचा तिरंगा (राष्ट्रीय ध्वज) लहराया। केबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने ध्वज का अनावरण किया। साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य पूनम यादव, उनके कोच मनोज कुशवाहा, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डा. हरी सिंह यादव का सम्मान किया गया।
विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल के सीएमडी डा. गिरधर शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। संस्थापक अध्यक्ष डा. राम अवतार शर्मा ने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज शहीद सैनिकों को समर्पित है। पूनम यादव ने कहा कि लड़कियों को भी लड़कों के समान विकसित होने के अवसर मिलने चाहिए।
प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि छात्र जीवन में मिलने वाले छोटे पुरस्कारों का भी व्यक्ति के जीवन को महकाने और दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान होता है। प्रधानाचार्य डा. सुनील उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन रीनू त्रिवेदी ने किया। कार्यक्रम में स्कूल एमडी प्रांजल शर्मा, शिवांजल शर्मा, अपूर्वा शर्मा, दिव्या शर्मा आदि मौजूद रहे।