{"_id":"598746fc4f1c1b2d708b4588","slug":"91502037756-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुण गांधी से एटा आए थे वैंकेया नायडू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरुण गांधी से एटा आए थे वैंकेया नायडू
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
वैंकेया नायडू भाजपा अध्यक्ष रहते हुए एटा आए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। वैंकेया नायडू के उपराष्ट्रपति चुने जाने पर भाजपाइयों में जश्न का माहौल है। वैंकेया नायडू का जिले से भी रिश्ता रहा है। वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिले में आ चुके हैं। उन्होंने यहां जेल में सांसद वरुण गांधी से मुलाकात की थी। यहां उन्होंने प्रतिष्ठित सर्जन डा. श्याम सिंह शाक्य के घर भोजन कर प्रेस वार्ता भी की थी।
बता दें कि विगत अप्रैल 2009 में एक विवादित बयान देने के मामले में सांसद वरुण गांधी को गिरफ्तार कर एटा जेल भेजा गया था। उस समय जिला जेल में निरुद्ध वरुण गांधी से मिलने आए तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैंकेया नायडू को भाजपा नेताओं ने आगरा रोड स्थित कमसान पुल पर रिसीव किया था। वैंकेया नायडू की कार में बैठकर आए तत्कालीन सांसद प्रत्याशी डा. शाक्य ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्षेत्रीय माहौल, अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों एवं जातीय समीकरणों पर बातचीत की थी। उन्होंने डा. शाक्य से सपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में चुनाव में खड़े कल्याण सिंह के बारे में भी जानकारी हासिल की थी। सहयोग के आश्वासन के साथ उन्होंने पूरी मेहनत से चुनाव लड़ने के निर्देश दिए थे।
जिले में राष्ट्रीय अध्यक्ष की पहली प्रेस कांफ्रेंस
वरुण गांधी से जेल में मुलाकात के बाद डा. शाक्य के घर आयोजित प्रेसवार्ता में तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष वैंकेया नायडू ने मुख्यमंत्री मायावती पर निशाना साधा था। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने जिले में पहली प्रेस वार्ता की थी।
विज्ञापन
दाल-चावल किए पसंद
सामाजिक कार्यकर्ता एवं डा. शाक्य की पत्नी कैप्टन तारा कुशवाहा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दक्षिण भारतीय भोजन के स्थान पर सादा दाल-रोटी-चावल पसंद किए थे। इस दौरान उनके साथ तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलराज मिश्र आदि मौजूद थे।