{"_id":"597cc70b4f1c1ba7098b458d","slug":"91501349643-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी संग शराब पीने और शॉपिंग कराने पर सिपाही सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी संग शराब पीने और शॉपिंग कराने पर सिपाही सस्पेंड
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बंदी संग शराब पीने और शॉपिंग कराने पर सिपाही सस्पेंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। हाथरस में पेशी से लौटने के दौरान बंदी को शराब पिलाने और शॉपिंग कराने के मामले की वीडियो वायरल होने के बाद मामले को एसएसपी ने गंभीरता से लिया है। मामले में एसएसपी ने दोषी सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई से जिला कारागार में हड़कंप है।
हाथरस जिले के सिकंदराराऊ निवासी राजू उर्फ राजेश पुलिस टीम पर हमले के आरोप में जिला कारागार में निरुद्ध है। शुक्रवार को उसकी पेशी हाथरस कोर्ट में थी। उसे सिपाही रवि कुमार और राकेश लेकर हाथरस गए। देर रात पेशी से लौटते समय बंदी और दोनो सिपाही कहचरी पहुंचे तो पहले तीनों ने बैठ कर एक ढाबे के पास शराब पी। घटना की जानकारी पर मीडियाकर्मी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सिपाही फोन पर बात करता हुए हथकड़ी लगे बंदी को लेकर एक खोखे पर पहुंचा। यहां बंदी राजू ने बीड़ी और गुटखा समेत अन्य सामान खरीदा। इधर, पुलिसकर्मियों को मीडिया की भनक लगी दोनो सिपाही बंदी को ई-रिक्शा में बैठा कर जिला कारागार चले गए। देर रात सोशल मीडिया पर सिपाहियों और बंदियों का शॉपिंग करते वीडियो वायरल होने पर एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने दोनो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप है। इससे पूर्व भी शैलेंद्र अग्रवाल को पेशी पर ले जाते समय रास्ते में लग्जरी कार बदलने और होटल पर खाना खाने का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल होने पर चार सिपाही सस्पेंड किए गए थे।