फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नौ नगर निकायों में प्रशासक नियुक्त करने की तैयारी

नौ नगर निकायों में प्रशासक नियुक्त करने की तैयारी

Tue, 18 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
नौ नगर निकायों में प्रशासक नियुक्त करने की तैयारी
एटा। नगर निकायों का कार्यकाल खत्म होने से पहले प्रमुख सचिव ने निकायों में प्रशासन नियुक्त करने के आदेश डीएम को आदेश जारी कर दिए हैं। निकायों के संचालन से संबधित गाइड लाइन जारी कर दी है। निकाय अध्यक्षों का कार्यकाल पहली बोर्ड बैठक से मान्य होगा।
विज्ञापन

शासन के प्रमुख सचिव कुमार कमलेश ने जिले की चार नगर पालिका और पंाच नगर पंचायतों में पांच साल पहले हुई पहली बोर्ड बैठक के आधार पर प्रशासक नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। प्रमुख सचिव ने नगर आयुक्त को नगर निगम, अधिशासी अधिकारी को नगर पालिका और नगर पंचायतों का प्रशासक नियुक्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कार्य संचालन में निकाय समिति सहयोग देगी। प्रमुख सचिव ने निकाय के खातों का संचालन ईओ के अलावा लेखा विभाग में कार्यरत लेखा संवर्ग के वरिष्ठ अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर के लिए अधिकृत कर दिया है। जिन निकायों में लेखा अधिकारी नियुक्त नहीं हैं, वहां ईओ द्वारा अधिकृत लेखा का काम देख रहा कर्मचारी जिम्मेदारी निभाएगा। बता दें कि एटा नगर पालिका का कार्यकाल 29 जुलाई को खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले निकाय का कार्यकाल शपथ ग्रहण के दिन से माना जाता था, लेकिन 2011 में आए हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब नगर निकाय का कार्यकाल पहली बोर्ड बैठक से माना जाएगा।

संतराम सरोज
ईओ एटा

समर्थकों ने बांटी मिठाइयां
पालिका चेयरमैन राकेश गांधी के समर्थकों ने उनके आवास पर पांच साल बेमिसाल और बेदाग बता कर सोमवार शाम मिठाइयां वितरित की। चेयरमैन राकेश गांधी ने कहा कि कार्यकाल में चालीस से पचास वर्षों के बराबर विकास कार्य कराए गए हैं। मौके पर निगहत परवीन, पंकज जैन, फरमान, विपिन, सलीम सचिन आदि मौजूद रहे।

नगर निकाय कार्यकाल खत्म होने की तिथि
नगर पालिका अलीगंज 30 जुलाई, 2017
नगर पालिका एटा 30 जुलाई, 2017
नगर पालिका मारहरा 04 अगस्त, 2017
नगर पालिका जलेसर 17 जुलाई, 2017
नगर पंचायत अवागढ़ 31 जुलाई, 2117
नगर पंचायत निधौली कलां 19 जुलाई, 2017
नगर पंचायत सकीट 18 जुलाई, 2017
नगर पंचायत जैथरा 28 जुलाई, 2017
नगर पंचायत राजा का रामपुर 24 जुलाई, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed