{"_id":"68284372eba56901050136e2","slug":"8th-class-student-dies-in-karhal-mainpuri-went-missing-at-night-body-found-hanging-from-a-tree-in-morning-2025-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मैनपुरी के करहल में 8वीं की छात्रा की मौत, रात में लापता हुई थी...सुबह पेड़ पर लटकी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मैनपुरी के करहल में 8वीं की छात्रा की मौत, रात में लापता हुई थी...सुबह पेड़ पर लटकी मिली लाश
Sat, 17 May 2025 01:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 17 May 2025 01:38 PM IST
सार
मैनपुरी के करहल में 8वीं की छात्रा की लाश पेड़ पर लटकी मिली। रात को वो लापता हो गई थी। सुबह के समय फंदे पर लटकी लाश मिली, तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
छात्रा का फाइल फोटो और परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के अगरापुर गांव में शनिवार सुबह एक एक किशोरी का शव शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। किशोरी शुक्रवार रात 9 बजे से लापता थी। उसकी हत्या की गई है या फिर यह आत्महत्या, इसकी जांच के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजन इस घटना को लेकर कुछ भी नहीं बता पा रहा है। पुलिस अपने स्तर से सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
आगरापुर गांव की रहने वाली 15 वर्षीय रीता पुत्री कृष्णमुरारी कक्षा 8 की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार रात 9 बजे घर से लापता हो गई थी। शनिवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने अगरापुर से गोकुलपुर जाने वाले मार्ग पर एक खेत में उसका शव राहगीरों ने देखा। गांव वाले मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहचान के बाद रीता के परिजन को बुलाया गया। सूचना पर करहल थाना प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी, सीओ अजय सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
बहन की मौत की सूचना देने थाने जा रहा भाई सड़क दुर्घटना में हुआ घायल
अपनी बहन रीता का शव पेड़ पर लटका देखकर मोटरसाइकिल से पुलिस को सूचना देने के लिये थाने जा रहे भाई दीवान सिंह को अंडनी के पास लोडर वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिये सैफई अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है ।
अपनी बहन रीता का शव पेड़ पर लटका देखकर मोटरसाइकिल से पुलिस को सूचना देने के लिये थाने जा रहे भाई दीवान सिंह को अंडनी के पास लोडर वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिये सैफई अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है ।