{"_id":"694efc6fad08a9e4e803b5a2","slug":"85-year-old-man-slapped-held-in-police-station-agra-news-c-25-1-agr1034-950476-2025-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उम्र का भी न किया लिहाज: 85 वर्षीय वृद्ध को मारा थप्पड़, थाने में बैठाया; पुलिस की हरकत सुन खौल उठेगा खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्र का भी न किया लिहाज: 85 वर्षीय वृद्ध को मारा थप्पड़, थाने में बैठाया; पुलिस की हरकत सुन खौल उठेगा खून
Sat, 27 Dec 2025 10:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 10:15 AM IST
सार
आगरा के थाना एत्मादपुर में 85 वर्षीय वृद्ध को थप्पड़ जड़ दिया गया। उसे थाने में बैठाया गया। पुलिसकर्मियों ने उसकी उम्र का भी लिहाज नहीं किया। समाधान दिवस में शिकायत करने पर तीन दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बुजुर्ग। सांकेतिक चित्र
- फोटो : freepik
विस्तार
आगरा के थाना किरावली में किसान को उल्टा टांगकर पैर तोड़ने के मामले के बाद थाना एत्मादपुर से भी अभद्रता का मामला सामने आया है। 85 वर्षीय वृद्ध का आरोप है कि थाना प्रभारी निरीक्षक ने अभद्रता की। पीठ पर थप्पड़ मारा। थाने लाकर बंद कर दिया और 6 घंटे तक बैठाकर रखा। समाधान दिवस में शिकायत करने पर तीन दिन बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली। उन्होंने शुक्रवार को डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा से इंस्पेक्टर की शिकायत की।
विज्ञापन
गांव सुरहरा, एत्मादपुर निवासी किसान नरेंद्र पाल सिंह ने शुक्रवार को डीसीपी पश्चिमी जोन को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि बेटे वीरेंद्र सिंह ने दो शादी की हैं। उसकी पहली पत्नी तहसील मार्ग पर रहती है। मकान उनके नाम पर है। भूतल पर दुकान बनी है। यह भतीजे को दे रखी थी। उससे दुकान खाली कराकर दूसरे किरायेदार को दे रहे थे। 18 नवंबर को बेटे की पहली पत्नी ने पुलिस बुला ली। बेटे को थाने में बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने उसे छह घंटे बाद छोड़ा। दुकान के बाहर शटर रखा हुआ था। 18 दिसंबर को वो शटर उठवाने गए थे। दुकान के पास ही परिचित के पास बैठे थे। तभी पुलिस आई। उन्हें जबरन थाने में ले गई। वह मकान और दुकान उनके नाम है, यह बात नहीं सुनी गई। इंस्पेक्टर ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद कार्यालय में बैठा दिया। पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की। वह 20 दिसंबर को थाना समाधान दिवस में शिकायत करने गए। इस पर 23 दिसंबर को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। किरन सोलंकी ने आरोप लगाया कि ससुर, पूर्व पति उसे मकान से निकालना चाहते हैं। विरोध पर पिटाई करते हैं। उन्होंने इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बेटे ने भी लगाया रुपये लेकर थाने से छोड़ने का आरोप
पीड़ित के बेटे वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने समाधान दिवस में शिकायत के बाद केस दर्ज क्यों किया। वह भी पहले कई बार शिकायत कर चुके थे, उनकी सुनवाई क्यों नहीं हुई। इंस्पेक्टर की शिकायत करने के बाद ही पुलिस हरकत में क्यों आ गई। थाने में वृद्ध व्यक्ति के साथ इस तरह का व्यवहार क्यों किया गया? छह घंटे तक बैठाने के बाद रिश्वत लेकर छोड़ा गया था। अब पिता के साथ अभद्रता की गई।

थाना किरावली के मामले में चार पुलिसकर्मियों पर हुई थी कार्रवाई
थाना किरावली में हाल ही में एक किसान की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया था। हत्या का जुर्म कबूल नहीं करने पर पुलिसकर्मियों ने थर्ड डिग्री दी थी। उल्टा टांगकर पीटा था। इससे उनके दोनों पैर की हड्डी टूट गई थी। मामले में जांच के बाद चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। एसओ सहित तीन को निलंबित किया गया। एसीपी को हटा दिया गया था। इस मामले में अपर पुलिस आयुक्त जांच कर रहे हैं।