Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   85% of milk and paneer samples found to be adulterated with detergent

Agra News: डिटर्जेंट से बनाया दूध, पनीर के 85 फीसदी नमूने फेल

Thu, 05 Nov 2026 02:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
85% of milk and paneer samples found to be adulterated with detergent
जांच करते खाद्य अ​धिकारी। 
आगरा। डिटर्जेंट-ग्लूकोज समेत अन्य केमिकल मिलाकर दूध तैयार किया। खाद्य विभाग की जांच में दूध के 73 फीसदी नमूने फेल हो गए। सबसे ज्यादा बुरा हाल खोआ और पनीर का है। पनीर के 85 फीसदी और खोआ के 75 फीसदी नमूनों में मिलावट पाई गई।
विज्ञापन

खाद्य विभाग को हाल ही में दूध के 59 नमूनों की रिपोर्ट मिली है। इसमें 43 नमूने फेल मिले। 37 में पानी पाया गया और छह में नकली दूध की पुष्टि हुई। इनमें धौलपुर से शहर में बिक्री करने आए टैंकरों के नमूने भी शामिल हैं।
विज्ञापन

खोआ के 20 नमूनों में से 15 फेल मिले हैं। इनमें वसा की मात्रा कम मिली। इसकी पूर्ति के लिए रिफाइंड मिलाया गया था। क्रीम निकालकर खोआ बनाया और चिकनाई और वजन बढ़ाने के लिए स्टार्च मिला दिया। नौ नमूने तो सेहत के लिए खतरनाक बताए गए। छह घटिया मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनीर की बात करें तो इसके 20 नमूनों की रिपोर्ट में 17 फेल मिले हैं। 11 नकली पाए गए और छह घटिया मिले। त्योहार और शादी-समारोह में इन तीनों खाद्य सामग्री की सबसे ज्यादा मांग है। विभाग ने आरोपियों पर जुर्माना लगाने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू की है।
--------------
वर्जन
दूध, खोआ और पनीर के सबसे ज्यादा नमूने फेल मिले हैं। विक्रेताओं पर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। - महेंद्र श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त खाद्य
----------------


मांग पर तैयार हो रही मिलावटी और नकली सामग्री

त्योहार और शादी-समारोह में दूध, पनीर और खोआ की पांच गुना मांग बढ़ जाती है। मांग पूरी करने के लिए मिलावट माफिया ऑन डिमांड सामग्री तैयार करते हैं। इसके लिए घनी आबादी और देहात में प्लांट बने हुए हैं। धौलपुर, राजाखेड़ा से भी भारी मात्रा में नकली-मिलावटी दूध, पनीर और खोआ आ रहा है। इसी साल करीब 10 हजार किलो से अधिक सामग्री नष्ट कराई जा चुकी है।
------------------
ऐसे करें शुरुआती पहचान:

दूध: खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र परमार ने बताया कि मुंह में एक घूंट पीकर कुल्ला कर दें। शुरू में मीठा और फिर स्वाद कसैला लगे तो ये नकली है। दूध की बूंद फर्श पर डालें। इसका आकार तेजी से बढ़ने लगे तो इसमें पानी की मात्रा है। स्वाद में भी अंतर आएगा।
खोआ: खोआ को हाथ में लेकर रगड़ें। असली होने पर ये चिकना होगा। मिलावटी-नकली होने पर ये सूख जाएगा। अतिरिक्त चिकनाई होने पर रिफाइंड मिला हो सकता है। एक चम्मच खोआ को पानी में मिलाकर गर्म करें। ठंडा होने पर आयोडीन टिंचर डालने पर नीला पड़ने लगे तो मिलावटी-नकली है।

पनीर: असली नरम, स्पंजी होता है। हाथ से रगड़ने पर चिकना होगा। दबाने पर तुरंत पहले जैसे आकार में आ जाएगा। नकली होने पर ये कठोर होगा और रबर जैसा खिंचेगा। पनीर को थोड़ा गरम कर आयोडीन टिंचर मिलाएं, रंग बदलने पर स्टार्च की मिलावट है।

जांच करते खाद्य अधिकारी। 

जांच करते खाद्य अधिकारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed