फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   82 teachers were relieved from the district, 11 joined

Agra News: जिले से 82 शिक्षक हुए रिलीव, 11 ने की ज्वाइनिंग

Sun, 13 Aug 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 13 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
82 teachers were relieved from the district, 11 joined
कासगंज। प्रदेश में 69 हजार शिक्षक भर्ती पर लगी रोक हट जाने के बाद शासन के निर्देश पर जिले के 82 शिक्षकों को रिलीव कर दिया गया। वहीं रविवार को बीएसए कार्यालय को रविवार को खोलकर आने वाले शिक्षकों को ज्वाइनिंग कराई गई। 11 शिक्षकों ने ज्वाइन कर लिया। कोर्ट की रोक लग जाने से जिले के 83 शिक्षकों के स्थानांतरण पर रोक लग गई। शासन से शनिवार को इन शिक्षकों को रिलीव करने के निर्देश दिए। जिससे देर रात तक 82 शिक्षकों ने अपने सभी आवश्यक कागज पूरे कराकर रिलीविंग ले ली। इस भर्ती के तहत आने वाले शिक्षकों को रविवार को ज्वाइन कराने के निर्देश थे, जिससे रविवार को कार्यालय खुला। आने वाले 13 शिक्षकों में से 11 ने ज्वाइनिंग की। बीएसए राजीव यादव ने बताया कि 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत लगी रोक हट जाने के बाद शासन के निर्देश पर शिक्षकों को रिलीव कर दिया है। जो शिक्षक जिले में आए उनको ज्वाइन करा लिया गया है। जल्द ही इन शिक्षकों को नियमानुसार स्कूल आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed