फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   डिग्री कालेजों में दाखिले के लिए मचेगी मारामारी

डिग्री कालेजों में दाखिले के लिए मचेगी मारामारी

Sat, 27 Apr 2019 11:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
डिग्री कालेजों में दाखिले के लिए मचेगी  मारामारी
पास होने की खुशी मनातीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। जनपद के डिग्री कालेजों में दाखिले के लिए एक बार फिर हायतौबा मचने जा रही है। यूपी बोर्ड से इस बार 19426 छात्र-छात्राओं ने इंटर किया है। यह स्नातक कक्षाओं में एडमिशन के लिए तैयार हैं। इनके अलावा अभी सीबीएसई का परीक्षा परिणाम आना बाकी है।
विज्ञापन


नए शैक्षिक सत्र के लिए डिग्री कालेजों में प्रवेश की प्रक्रिया अभी शुरू होने जा रही है। यह प्रक्रिया के शुरू होने से पहले ही तय हो गया है कि जनपद में इस बार भी स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए मारामारी मचेगी। इस बार जनपद में यूपी बोर्ड से 19426 छात्र-छात्राओं ने इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन


इसमें 10319 छात्र और 9107 छात्राएं शामिल हैं। इनके लिए जनपद के डिग्री कालेजों में एडमिशन के लिए सीट नहीं हैं। जनपद के राजकीय, अनुदानित और निजी क्षेत्र के डिग्री कालेजों में स्नातक कक्षाओं में उपलब्ध सीटों की संख्या करीब 4800 हैं। इन सीटों पर 19426 यूपी बोर्ड के साथ सीबीएसई के छात्र-छात्राएं भी एडमिशन के लिए आवेदन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि एडमिशन के लिए सबसे अधिक मारामारी केआर डिग्री कालेज, बीएसए डिग्री कालेज, केआर गर्ल्स डिग्री कालेज और आरसीए गर्ल्स डिग्री कालेज में देखने को मिलेगी। जनपद में एक राजकीय, दो गर्ल्स डिग्री और चार डिग्री कालेज सरकारी क्षेत्र के हैं। हालांकि इनके वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के साथ दो और निजी क्षेत्र के विवि भी जनपद में स्थित हैं। निजी क्षेत्र के तकनीकी शिक्षण संस्थान भी जनपद में बड़ी संख्या में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed