{"_id":"5cbb5511bdec2258a5433d73","slug":"81555780881-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रही डायरिया के मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रही डायरिया के मरीजों की संख्या
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भ्ारती मरीज ।
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव से लोगों के पेट का हाजमा खराब हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग डायरिया से पीड़ित हो रहे हैं। जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित 20 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। शनिवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में फिजीशियन ने 187 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया जिसमें 36 मरीज डायरिया से पीड़ित थे।
इसके अतिरिक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 20 मरीजों को डायरिया से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजेराम का कहना था कि गर्मी के मौसम में पानी की कमी के कारण डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वे शरीर में पानी की कमी न होने दें। कम से कम तीन लीटर पानी एक दिन में जरूर पिएं। जरा भी दिक्कत होने पर ओआरएस का घोल लें। धूप में जाने से बचाव करें।
मैनपुरी। तेज धूप के कारण डायरिया आदि के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में अधिकतर मरीज ग्रामीण अंचल के हैं। ग्रामीण अंचल में इन दिनों खेतों में काम चल रहा है। कहीं लहसुन की खोदाई तो कहीं गेहूं की कटाई चल रही है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने कहा कि किसान धूप का बचाव करें। खेतों पर सुबह-शाम ही काम करें जिससे कि वे बीमारियों से बच सकें।