फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   महिला से दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल

महिला से दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल

Thu, 28 Mar 2019 08:32 PM IST
pawan pawan pawan pawan
Updated Thu, 28 Mar 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म कर वीडियो किया  वायरल
डेमो - फोटो : demo
राया (मथुरा)। राया के एक गांव में महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मोबाइल की दुकान करने वाले युवक और उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार महिला अपना मोबाइल सही कराने के लिए दुकान पर गई थी। आरोपी की बहन ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। आरोप है कि युवक ने महिला से दुष्कर्म किया और फिर वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया।
विज्ञापन


यह घटना राया के एक गांव में 17 मार्च की है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला का कहना है कि वह अपना मोबाइल सही कराने के लिए गांव में मोबाइल की दुकान पर गई थी। यहां पर मोबाइल दुकानदार की बहन ने उसे पानी पिलाया। पानी पीने के साथ ही वह अचेत हो गई। बेहोशी की अवस्था में उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


होश आने पर महिला ने शोर मचाया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर दुकानदार सुरेंद्र और उसकी बहन इंद्राणी के खिलाफ थाना राया में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक रमेश भारद्वाज ने बताया कि आरोपी भाई और बहन की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed