फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   वृंदावन में पूर्ण कोठी की सवारी में भगवान रंगनाथ व माता गोदा ने दिए दर्शन

वृंदावन में पूर्ण कोठी की सवारी में भगवान रंगनाथ व माता गोदा ने दिए दर्शन

Sat, 23 Mar 2019 08:46 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Sat, 23 Mar 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
वृंदावन में पूर्ण कोठी की सवारी में भगवान रंगनाथ व माता गोदा ने दिए दर्शन
डैमो
वृंदावन (मथुरा)। उत्तर भारत के विशालतम रंगनाथ मंदिर का ब्रह्मोत्सव शनिवार को पूरे विधि-विधान के साथ प्रारंभ हुआ। प्रथम दिन भगवान रंगनाथ माता गोदा जी के साथ सोने की पूर्ण कोठी में विराजमान होकर मंदिर प्रांगण से निकले।
विज्ञापन


मंदिर से निकलकर भगवान रंगनाथ की सवारी नगर निगम चौराहा होते हुए बड़े बगीचा पहुंची जहां दक्षिण के वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा भगवान का वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजन-अर्चन किया गया। सवारी में सबसे आगे घोड़े-ऊंट चल रहे थे तो सवारी के पीछे वेदपाठी ब्राह्मण वेद उच्चारण की ध्वनि से वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस बल भी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सवारी के आगे चल रहा था। अनघा श्री निवासन, स्वामी रघुनाथ, स्वामी यतिराज, रम्या, मालदा, चक्रपाणि, राजेश दुबेे, तिरुपति, कन्हैया, आनंद, पंकज शर्मा, पार्षद जय शर्मा, लखन पाठक, विश्वास, हरि भाई, मोहन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed