फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   घ् धर की छत में दबकर पत्नी की मौत, पति घायल

घ् धर की छत में दबकर पत्नी की मौत, पति घायल

Mon, 18 Mar 2019 10:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
घ्
धर की छत में दबकर पत्नी की मौत, पति घायल
एटा। गांव बागवाला में रविवार रात एक मकान की छत गिर गई। छत के मलबे में दबकर पति-पत्नी घायल हो गए। चीखपुकार की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने दंपती को मलबे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बागवाला निवासी कैलाशी देवी (70) और उसका रिटायर्ड पोस्टमैन पति रमेश चंद्र रविवार रात अपने घर में सो रहे थे। देर रात अचानक मकान की छत गिर गई और दंपती छत के मलबे में दब गए। अचानक छत गिरने की तेज आवाज और चीखपुकार सुनकर परिजनों के साथ ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने मलबे को हटाकर दंपती को बाहर निकाला और आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने कैलाशी देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मकान लगभग तीस साल पुराना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed