{"_id":"5c702458bdec224dce1674df","slug":"81550853208-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में एटीएम उखाड़ने में माना जा रहा अरशद पहलवान गैंग का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में एटीएम उखाड़ने में माना जा रहा अरशद पहलवान गैंग का हाथ
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। आगरा-दिल्ली हाईवे पर छाता में वेकमेट फैक्टरी के पास से एटीएम उखाड़ने के मामले में पुलिस शुरू से अरशद पहलवान गैंग को पकड़ने के लिए मेवात मेें डेरा डाले हुए थी। इस मामले में मथुरा पुलिस से पहले हरियाणा की नूहं और सीआईए ने अरशद को मुठभेड़ में मारकर गैंग के चार सदस्यों को भी दबोच लिया। एटीएम उखाड़ने वाले इस गैंग से मथुरा पुलिस शनिवार को हरियाणा जाकर पूछताछ करेगी।
पांच फरवरी की रात छाता में वेकमेट फैक्टरी के बाहर लगे आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को बदमाश उखाड़कर ले गए थे। इसमें 37 लाख 91 हजार 200 रुपये थे। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने आठ टीमें लगाई थीं। पुलिस की टीमें लगातार मेवात में डेरा डाले हुए थीं, निशाने पर अरशद पहलवान गैंग था।
मथुरा पुलिस उसके पीछे तक पहुंची, पर उससे पहले गैंग ने उस स्थान को छोड़ दिया। इसी बीच हरियाणा की नूहं पुलिस और सीआईए ने अरशद पहलवान को मार गिराया और चार सदस्यों को दबोच लिया। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि गैंग के सदस्यों से पुलिस की टीमें पूछताछ करके एटीएम उखाड़ने का सच उगलवाएगी।
विज्ञापन
गैंग के सदस्य से हिरासत में पूछताछ, ट्रक कब्जे में
मथुरा। अरशद गैंग का एक सदस्य मथुरा पुलिस की हिरासत में हैं। एटीएम रखकर ले जाने वाला ट्रक भी कब्जे में है। पुलिस को इंतजार अरशद गैंग के हत्थे चढ़ते ही पुलिस खुलासा करती, पर अब कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा।