फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   पार्किंगकर्मी को कार में डाल ले गए दबंग, गोली मारी

पार्किंगकर्मी को कार में डाल ले गए दबंग, गोली मारी

Sun, 13 Jan 2019 10:43 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Sun, 13 Jan 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
पार्किंगकर्मी को कार में डाल ले गए दबंग, गोली मारी
डैमो
मथुरा। कुछ दबंग राजीव अकादमी के पास से पार्किंगकर्मी को कार में डालकर ले गए। चलती कार में पार्किंगकर्मी की दबंगों ने जमकर मारपीट की। हाईवे के गांव बाजना के पास पहुंचे कार सवारों ने जांघ में गोली मारकर पार्किंगकर्मी को फेंक गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लहूलुहान हालत में पार्किंगकर्मी को हास्पिटल में भर्ती कराया। 17 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर गोली मारे जाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


कृष्णानगर के हरिनगर निवासी उदित पुत्र मोहनलाल राधाकुंड में पार्किंगकर्मी है। रविवार को वह टेंपो में सवार होकर राधाकुंड के लिए निकला। राजीव अकादमी के पास टेंपो पहुंचते ही कार सवारों ने ओवरटेक करके रुकवा लिया। टेंपो सवार पार्किंगकर्मी को खींचकर कार में डालकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार सवारों ने पार्किंगकर्मी की जमकर धुनाई कर दी। सिर में बटों से वार करते हुए थाना हाईवे के गांव बाजना के पास जांघ में गोली मारकर फेंक गए। हाईवे पुलिस ने हास्पिटल में भर्ती कराकर कार सवारों की तलाश की, पर कोई हाथ नहीं लग सका।


प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि पिता ने दी तहरीर में नीरज गौतम निवासी पूजा एन्कलेव, वीरु जाट, प्रदीप चौधरी निवासी शास्त्रीनगर और धीरु जाट निवासी फैंचरी पर आरोप लगाए हैं। 17 हजार रुपये के लेनदेन के चलते पार्किंगकर्मी को गोली मारी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed