{"_id":"5beb1978bdec226933278128","slug":"81542134136-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के नीचे लेटकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के नीचे लेटकर दे दी जान
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। मंगलवार दोपहर एक युवक ने रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के नीचे लाइन पर लेटकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है।
मोहल्ला शिवनगर निवासी 24 वर्षीय अमित जैन पुत्र लालजी जैन मंगलवार सुबह उठकर नहाने के बाद मंदिर गया था। उसके बाद नास्ता आदि कर सुबह करीब 11 बजे मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर घर से निकल गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।
दोपहर दो बजे करीब रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार व पांच के बीच लाइन नंबर सात पर धीमी गति से मालगाड़ी चली, तभी अमित जल्दी से वहां पहुंचा और रेल लाइन पर गर्दन रख दी। रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोग चिल्लाते हुए दौड़े।
विज्ञापन
किंतु तब तक ट्रेन का पहिया उसकी गर्दन के ऊपर से निकल गया और उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। घटना की जानकारी तत्काल नियंत्रण कक्ष व जीआरपी को दी गई। जीआरपी ने शव सील करते हुए मृतक के परिजनों को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक सुबह अमित का परिजनों से झगड़ा हुआ था, उसके बाद वह चला गया था। वहीं परिजन किसी भी विवाद से इंकार कर रहे हैं।