फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   गोशाला में बिजली करंट से 11 गाय मरीं

गोशाला में बिजली करंट से 11 गाय मरीं

Thu, 08 Nov 2018 10:37 PM IST
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
गोशाला में बिजली करंट से 11 गाय मरीं
goshala
एटा। दिवाली की रात श्री गोपाल गोशाला में बिजली का करंट दौड़ने से 11 गोवंश मर गए। सूचना पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर ने सीवीओ को बुलाकर गायों का पोस्टमार्टम कराया। मामले की जांच को टीम का गठन कर विधिवत गोवंश का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

मंडी समिति जीटी रोड स्थित श्रीगोपाल गोशाला को रोशन करने के लिए दिवाली पर्व पर बिजली की झालर लगाई गई थी। झालर को दीवार, ग्रिल और छत पर रखी पानी की टंकी के ऊपर भी लगाया गया था। कर्मचारी रात को अपने-अपने कमरों में जाकर सो गए। देर रात झालरों से दीवारों में उतरे करंट से नौ गाय और दो बैल (सांड़) बिजली करंट से मर गए। सुबह जगार होने पर घटना की जानकारी से हड़कंप मच गया। आनन फानन में गोशाला समिति के सदस्य मौके पर पहुंच गए और गायों को जेसीबी से गड्ढा कराकर दफनाने की तैयारी थी। तभी सूचना पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस और पशु धन विभाग को मौके पर बुलाया। जांच में पाया गया कि पानी की टंकी पर लगी झालर से करंट गायों में उतरा। पशुधन विभाग के अधिकारियों ने मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन


जांच कमेटी हुई गठित
श्री गोपाल गोशाला में 11 गोवंश की मौत से प्रशासन भी सकते में है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर ने सीवीअेा डा. केपी सिंह को जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। कमेटी में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. कर्पूरी सिंह, पशु चिकित्सालय लालगढ़ी डा. सुबोध कुमार और डा. विकेंद्र सिंह पशु चिकित्सालय ग्राम समूह की जांच टीम का गठन किया गया है। यह टीम गोशाला का ऑडिट करेंगी और इसमें मिलने वाली कमियों की एक रिपोर्ट तैयार कर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीवीओ को निर्देश दिए गए है कि वह गोशाला का ऑडिट करे। इससे गोशाला की कमियों को दूर किया जा सके और भवष्यि में इस तरह के दुर्घटना न हो ।
महेंद्र सिंह तंवर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तथा एसडीएम सदर
गोशाला में 11 गोवंश की मौत बिजली करंट से हुई है। सभी का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया गया है। तीन चिकित्सकों की टीम मामले की जांच करेगी।
डा. केपी सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed