फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   खनन कर रही पोकलैंड मशीन, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

खनन कर रही पोकलैंड मशीन, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Sun, 04 Nov 2018 11:42 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खनन कर रही पोकलैंड मशीन, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

विज्ञापन
कासगंज। अवैध खनन रोकने के लिए प्रशासन ने अभियान चलाया। शनिवार देर रात्रि पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने कटरी में घेराबंदी की। अवैध खनन करते एक पोकलेन मशीन और 4 ट्रैक्टर जब्त कर लिए। यहां टीम को कोई माफिया तो नहीं मिला। पुलिस ने ट्रैक्टर और मशीन जब्त की है। प्रशासन अब अवैध खनन के स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है।

कटरी में माफिया जमकर खनन कर रहे हैं। रात भर अवैध खनन किया जाता है। शनिवार रात डीएम आरपी सिंह को सूचना मिली की सोरों के कटरी क्षेत्र में गंगा किनारे अवैध खनन हो रहा है। डीएम ने एसडीएम सदर सुनील कुमार और सीओ सिटी गवेंद्र गौतम को निर्देशित कर संयुक्त टीम कटरी में भेजी। यहां पुलिस ने एक स्थान पर खनन होते देखा। घेराबंदी करते हुए टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


एक मशीन से अवैध खनन किया जा रहा था। इस कार्य में चार ट्रैक्टर लगे थे। एसडीएम ने चालकों से दस्तावेज मांगे, लेकिन यह खनन अवैध रूप से हो रहा था। दस्तावेज न मिलने पर पुलिस ने एक मशीन और 4 ट्रैक्टर जब्त करते हुए चालकों को हिरासत में ले लिया। सोरों कोतवाली में अवैध खनन के इन यंत्रों के स्वामियों के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया जाएगा। प्रशासन जुर्माने की कार्रवाई कर रहा है। वहीं कटरी क्षेत्र में अवैध खनन के स्थानों का चिह्निकरण शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- सभी चालकों को शांतिभंग की धाराओं में पाबंद किया गया है। ट्रैक्टर और मशीन पुलिस के कब्जे में है। उपजिलाधिकारी के द्वारा रॉयल्टी लगाई जाएगी। - मोहर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सोरों।


- ट्रैक्टर व मशीन स्वामियों के खिलाफ परिवाद दायर किया जा रहा है। स्थानों का भी चिह्निकरण करा रहे हैं। सभी वाहन स्वामियों से जुर्माना वसूला जाएगा। रात भर कार्रवाई की गई। ट्रैक्टर और मशीन से अवैध खनन हो रहा था। - सुनील कुमार, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed