{"_id":"5bc8d186bdec22696e0e455f","slug":"81539887494-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा पर रामलीला परिसर में चप्पे-चप्पे पर रहेगा फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा पर रामलीला परिसर में चप्पे-चप्पे पर रहेगा फोर्स
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। दशहरा पर शुक्रवार को रामलीला मैदान में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स रहेगा। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने गुरुवार शाम को रामलीला परिसर का निरीक्षण किया। लेबर कालोनी के साथ ही जिले के अन्य रामलीला मैदान में पुलिस फोर्स को तैनात किया है। सुरक्षा के लिए लगाए गए 350 रिक्रूट ने रामलीला मैदान पर गश्त करते हुए सुरक्षा संबंधी रिर्हसल लिया।
मैदान में सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में शहर के सभी चारों थानेदारों के साथ महिला एसएचओ, एक प्लाटून पीएसी, 50 कांस्टेबिल व 15 उप निरीक्षकों के साथ ही रिक्रूट के जवानों को भी तैनात किया गया है। सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह का कहना है कि रामलीला मैदान में पुलिस फोर्स के जवानों को सादावर्दी में भी तैनात किया जाएगा।
एसपी देहात महेंद्र सिंह ने कहा कि विजयदशमी के मौके जिले भर में पुलिस बल को तैनात किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस फोर्स, पीएसी के साथ ही 350 रिक्रूटों को सहयोग के लिए तैनात करने का फैसला लिया है। फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, टूंडला, सिरसागंज सहित सभी प्रमुख स्थानों पर इन जवानों को तैनात किया जाएगा। दशहरे पर परंपरागत तरीके से मनाएं। हवन,शस्त्र पूजन करें। यदि कोई फायरिंग करेगा और मामला संज्ञान में आएगा तो फायरिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह, एसपी
40 फुट ऊंचे रावण वध की लीला करीब एक लाख से अधिक दर्शकों की भीड़ जुटने का अनुमान है। मैदान पर आकर्षक आतिशबाजी का नजारा दिखाई देगा। श्री सनातन रामलीला महोत्सव समिति के श्याम सिंह यादव ने बताया कि इस बार 40 फुट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है, जिसका शुक्रवार को दहन किया जाएगा। रामलीला मैदान में रावण दहन की लीला देखने एक लाख से अधिक दर्शकों की भीड़ जुटने का अनुमान है। पूरे मैदान को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ अधिक से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। रावण वध के दौरान मैदान में आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी, इसके लिए 80 हजार रुपये की आतिशबाजी मंगाई गई है।