{"_id":"5bc23160bdec2269a5528838","slug":"81539453280-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालीस फीट ऊंचा होगा बुराई के प्रतीक दशानन का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालीस फीट ऊंचा होगा बुराई के प्रतीक दशानन का पुतला
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम दशहरा के पावन पर्व पर रामलीला मैदान में हजारों दर्शकों की भीड़ के बीच बुराई का प्रतीक दशानन के पुतले का दहन करेंगे। रामलीला महोत्सव समिति चालीस फीट ऊंचे दशानन का आकर्षक पुतला तैयार कराया जा रहा है।
श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति रामलीला महोत्सव का भव्य आयोजन कर रही है। 19 अक्तूबर को बुराई का प्रतीक रावण के पुतले दहन होगा। दशहरा के लिए रामलीला महोत्सव समिति आकर्षक पुतले का निर्माण करा रही है। थाना मटसैना के गांव गिधौरा निवासी कमलेश कुमार आठ कारीगरों के साथ दिन-रात रावण और कुंभकर्ण के आकर्षक पुतला बनाने का काम तेजी से चल रहा है। आकर्षक पुतला बनाने में कमलेश बाबू के बेटे और रिश्तेदार मदद कर रहे हैं।
कमलेश बाबू बताते हैं कि हमारी चार पीढ़ियां लगातार 22 साल से पुतला बना रहीं हैं। अब चौथी पीढ़ी में हमारे बच्चे और रिश्तेदार यही काम कर रहे हैं। वह बताते हैं कि इस बार रावण पुतला 40 फीट ऊंचा होगा। रावण के पुतले को आकर्षक रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले बनाने में करीब 22 दिन का समय लगता है।
विज्ञापन
रामलीला मैदान में रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण का पुतला दहन के दौरान आकर्षक आतिशबाजी के लिए रामलीला कमेटी ने तैयारी कर ली है। श्री रामलीला सनातन महोत्सव समिति ने फतेहाबाद से आतिशबाजी मंगाई है। इसके साथ चाइना की आतिशबाजी मंगाई गई है। इसमें आसमानी शॉट, रॉकेट, अनार, साउंड मशाल, सितारे, म्यूजिकल, रंग-बिरंगी आतिशबाजी शामिल है।