{"_id":"5b9fc4ce867a557fed5e9249","slug":"81537197262-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज, किला उपमंडल में चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज, किला उपमंडल में चलाया सफाई अभियान
Updated Mon, 17 Sep 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) आगरा मंडल ने सर्किल कार्यालय, ताजमहल उपमंडल, आगरा किला उपमंडल में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया। अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा और सभी स्मारकों के अंदर और आसपास सफाई अभियान चलाया जाएगा। सोमवार को दीवान जी बेगम मकबरे में सफाई की गई। यहां एएसआई कर्मचारियों के साथ सीआईएसएफ जवानों ने भी झाड़ू लगाई।
आगरा फोर्ट के पास मंटोला नाला और उसके पास के क्षेत्र में भी सफाई अभियान चलाया गया। माल रोड स्थित आगरा मंडल कार्यालय में कर्मचारियों ने हाथों में झाड़ू थामकर सफाई की। इस दौरान उप अधीक्षण पुरातत्वविद केए कबुई, सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद आरके सिंह, सहायक पुरातत्वविद महेंद्र पाल, जितेंद्र सिंह, आदित्य, पीसी पांडे तथा अजय श्रीवास्तव, लोचन सिंह, चंद्रभान सिंह, मोहित कुमार, चित्रा चतुर्वेदी, रश्मि भार्गव, रूपम, संगीता, संजय कपूर मौजूद रहे।