फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पहले चाकू से दो आंखें फोड़ीं फिर उतारा मौत के घाट

पहले चाकू से दो आंखें फोड़ीं फिर उतारा मौत के घाट

Sat, 15 Sep 2018 10:04 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
पहले चाकू से दो आंखें फोड़ीं फिर उतारा मौत के  घाट
किशनी(मैनपुरी)। किशनी के कछपुरा महोली गांव में शनिवार को एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। इस दौरान आरोपियों ने पहले चाकू से उसकी दोनों आंखें निकालीं फिर उसे जान से मार दिया। इसके बाद उसके शव को माइनर में फेंककर भाग गए। शनिवार सुबह लोगों ने माइनर में शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। उधर, परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि वे हत्या की वजह नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा महोली के पास माइनर में शनिवार सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव पड़ा देखा। मृतक की पहचान अनिल यादव ने छोटे भाई सौरभ यादव (22) पुत्र सत्यराम यादव निवासी नगला बने के रूप में की। परिजनों ने बताया कि पहले सौरभ की चाकू से दोनों आंखें फोड़ीं गईं। फिर बाद में उसकी हत्या की गई है। उसके चेहरे पर भी चाकू का गहरा निशान था। परिजनों का कहना था कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर क्यों उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन


मृतक के भाई संतोष यादव ने थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि शुक्रवार की शाम को वह अपने भाई के साथ अपने चबूतरे पर बैठा था। तभी पास के गांव कछपुरा महोली निवासी इंद्रपाल तथा उनके साथ तीन अज्ञात लोग आए और सौरभ से शमशेरगंज तक चलने को कहा। सौरभ उनके साथ चला गया। रात के समय संतोष के फोन पर इंद्रपाल का फोन आया और कहा कि सौरभ उनके साथ है। सुबह कछपुरा महोली के पास उसका शव मिला। पुलिस ने इंद्रपाल तथा तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या तथा साक्ष्य छिपाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव देखकर परिवार में मचा कोहराम
माइनर किनारे पहुंचे परिजनों में शव देखते ही कोहराम मच गया। इस बीच परिजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई, लेकिन थानाध्यक्ष ने किसी तरह स्थिति को संभाल लिया। गांव के लोगों का कहना था कि सौरभ सरल स्वभाव का था। सौरभ अविवाहित था तथा चार भाइयों में सबसे छोटा था।

भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजन हत्या की वजह नहीं बता सके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारण भी स्पष्ट हो जाएंगे।
केके तिवारी, थानाध्यक्ष

पहले भी हो चुकीं हैं हत्याएं
किशनी। गांव कछपुरा व आसपास के क्षेत्र में पहले भी हत्याएं हो चुकीं हैं। करीब 10 वर्ष पूर्व राजेंद्र सविता की महज इस लिए हत्या कर दी गई थी कि वह सपा का समर्थक था। स्थानीय लोगों के मुताबिक सपा की सरकार आने पर वह साइकिल में सीट लगा कर चलता था, सरकार चली गई तो उसने सीट भी निकाल दी थी। सपा के प्रति यही समर्पण उसकी हत्या की वजह बना। इसके अलावा दरबारीलाल, रामनिवास की भी हत्याएं हो चुकीं हैं। ग्रामीणों के मुताबिक हत्या करने वाले हर बार बच गए।


सिर में गंभीर चोट बनी मौत की वजह
मैनपुरी। गांव कछपुरा निवासी सौरभ यादव की मौत सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से हुई। वहीं मारने से पहले उसके चेहरे पर चाकुओं से वार किए गए। घटनाक्रम को देखकर लगता है कि हत्या करने वाले की सौरभ से दुश्मनी नफरत की हद तक थी।

एक नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस हत्यारों की तलाश के साथ ही वजह का पता लगाने की भी कोशिश में जुटी है।
अजय शंकर राय, एसपी मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed