फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   फाइनेंसकर्मी से 1.13 लाख रुपयों से भरा बैग लूटा

फाइनेंसकर्मी से 1.13 लाख रुपयों से भरा बैग लूटा

Wed, 12 Sep 2018 11:42 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
फाइनेंसकर्मी से 1.13 लाख रुपयों से भरा बैग लूटा
मथुरा। महावन के गांव नवींपुर और नगला बिहारी के मध्य बुधवार को बाइक सवार लुटेरों ने फाइनेंसकर्मी से मारपीट कर 1.13 लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। कलेक्शन करके लौटते वक्त फाइनेंसकर्मी के साथ वारदात हुई। सूचना पर पहुंची महावन पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। पुलिस लूट को संदिग्ध बता रही है। बावजूद जांच की बात कर रही है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के गांव सुकरपुर (थाना मटसैना) निवासी दीपक सिंह पुत्र भारत सिंह भारत फाइनेंशियल इन्फ्यूजनल लिमिटेड में एजेंट हैं। बुधवार को फाइनेंसकर्मी थाना महावन में कलेक्शन के लिए आए थे। तीन गांवों से धनराशि एकत्रित करके फाइनेंसकर्मी लौट रहा था। गांव नवींपुर के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने फाइनेंसकर्मी से मारपीट करते हुए बैग लूट लिया। बैग में एकत्रित धनराशि 1.13 लाख रुपये बताए जा रहे हैं। महावन पुलिस ने फाइनेंसकर्मी से जानकारी की। प्रभारी निरीक्षक अरविंद पाल ने बताया कि लूट का मामला संदिग्ध लग रहा है। बावजूद तीनों गांवों में कलेक्शन की जानकारी पुलिस जुटा रही है। फाइनेंस कंपनी के अफसरों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed