{"_id":"5b8199f242c7924655336827","slug":"81535220210-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी पर बाजार में हंगामा, विरोध करते बेहोश हुआ व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी पर बाजार में हंगामा, विरोध करते बेहोश हुआ व्यापारी
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर खाद्य पदार्थों के नमूने लेने सदर बाजार में पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का व्यापारियों ने जोरदार विरोध किया। एसडीएम के साथ टीम शनिवार को उसी मिष्ठान विक्रेता के यहां पहुंची जहां शुक्रवार को कार्रवाई की थी। इसी से भड़के दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिराने शुरू कर दिए। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्से में आए व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने अपने उपर मोबिल आयल उडे़ल कर आत्मदाह की कोशिश की। व्यापारी मौके पर बेहोश हो गया। इससे अफरातफरी मच गई। व्यापारी को जिला अस्पताल लाया गया।
शहर में सदर बाजार स्थित मोहल्ला गंज तिराहे पर बृजमिष्ठान भंडार पर शुक्रवार सुबह एसडीएम देवेंद्र कुमार के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम नमूना लेने पहुंची। त्योहार पर सुबह-सुबह कार्रवाई का विरोध करते हुए दुकानदारों ने हंगामा कर दिया था। इसके चलते टीम बिना नमूना लिए लौट गई थी। लेकिन शाम को मिष्ठान विक्रेता के साथ व्यापार मंडल के तीन पदाधिकारियों के खिलाफ थाना दक्षिण में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
व्यापारी और व्यापार मंडल के पदाधिकारी शनिवार सुबह से कार्रवाई को लेकर गुस्से में थे। शनिवार को उस समय व्यापारियों का गुस्सा और भड़क गया जब एसडीएम देवेंद्र कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस कुशवाह टीम को लेकर दोबारा बृज मिष्ठान भंडार पर कार्रवाई करने पहुंचे। टीम को फिर से दुकान पर देख दुकानदार भड़क गए।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवींद्र लाल तिवारी, महामंत्री सुनील अग्रवाल, युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद हाशिम, अमित वार्ष्णेय, संजय मित्तल सहित कई व्यापारी नेता पहुंचे। व्यापारी नेताओं ने आरोप लगाया कि दुकानदार से सुविधा शुल्क की मांग की गई और नहीं देने पर टीम एक ही दुकान पर दो बार आ रही है। व्यापारी अपराधी नहीं फिर भी मुकदमा दर्ज करा दिया गया। प्रशासन के खिलाफ दुकानदार नारेबाजी करने लगे।
युवा व्यापार मंडल के महामंत्री और गंज मोहल्ला बाजार समिति के अध्यक्ष सुधीर वार्ष्णेय इतने गुस्से में आए कि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने ऊपर मोबिल आयल उडे़ल लिया। उनका ब्लड प्रेशर इतना बढ़ा कि वो दुकान के सामने बेहोश होकर गिर गए। बेहोश व्यापारी को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। व्यापारियों का विरोध देख कर टीम दोबारा वापस लौट गई।