फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बारिश का कहर: 22 लोग घायल, तीन पशु मरे

बारिश का कहर: 22 लोग घायल, तीन पशु मरे

Sat, 25 Aug 2018 09:34 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
बारिश का कहर: 22 लोग घायल, तीन पशु मरे
बारिश का कहर: 22 लोग घायल, तीन पशु मरे
कासगंज। जिले में शुक्रवार को बारिश ने अपना कहर बरपा दिया। कई स्थानों पर बिजली गिरने, मकानों की दीवार गिरने, लिंटर गिरने की घटनाएं हुई। इनमें 19 लोग घायल हो गए, जबकि 3 पशु भी मर गए।
विज्ञापन

बारिश का सबसे अधिक असर कासगंज तहसील क्षेत्र में हुआ। सोरों के इस्माइलपुर में दो घरों पर बिजली गिरने की घटनाएं हुई। नूरुद्दीन के घर पर बिजली गिरने से उनकी पांच पुत्रियां बबली (20), अंजली (15), इलमा (12), मधुसा (10), अतसा (6) झुलस गई। जबकि मेनुद्दीन की पुत्री अनम (17) की आंखों की रोशनी चली गई। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्राम हिम्मतपुर सई में तेजपाल के घर पर बिजली गिरी। उनकी दो भैंस बिजली की चपेट में आ जाने से मर गईं। ग्राम भुसावली में मुकेश पुत्र लालाराम के मकान की दीवार गिर गई जिससे उनकी एक पड़िया मर गई। करसरी हयात गंज में शंकर लाल के मकान की दीवार गिरने से वे घायल हो गए। सोरों के ब्रहमपुरी में लालाराम के मकान का लिंटर गिर गया जिससे लालाराम, उनके पुुत्र लालाराम की पुत्री हेमलता (25), कूष्णा (16), पुत्र विपिन (11) घायल हो गए। ढोलना के नगला उसरा घिनोना में कप्तान पुत्र रोशन, मलखान पुत्र जयराम के मकान गिर पड़े। माता चामुंडा मंदिर में दो पेड़ टूटकर गिर पड़े। जिससे मंदिर परिसर में बना एक मंदिर क्षति ग्रस्त होने से बच गया। गुलाबी नगला के निकट तीन पोल टूटकर गिर पड़े, हजारा नहर के निकट भी पेड़ टूटकर गिर पड़ा। इसके अलावा अमापुर रोड पर भी कई पेड़ टूटकर गिरे। सहावर तहसील के अमांपुर के कछेला शेरपुर में रामेश्वरी के मकान की दोनों ओर की दीवारें गिर गई। हादसे में उनकर पत्नी जयदेवी, पुत्री विनीता (25) के अलावा रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए आई पुत्री शांति पत्नी राम सिंह, शिवानी (3), राम (5), सावित्री (30), पत्नी राम सिंह, सौरभ (2) ईशा (7), घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के लेखपालों ने मौके पर पहुंच कर क्षति का आंकलन किया। घायलों को देखने के लिए जिलाधिकारी आरपी सिंह अस्पताल पहुंचे। पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा दिया। दीवार गिरी, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत
विज्ञापन



दीवार के मलबे में दबकर महिला की मौत
एटा। गांव जलालपुर में गुरुवार देर रात कच्चे मकान की दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर लेखपाल मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना मलावन क्षेत्र के गांव जलालपुर साथल निवासी सुत्ता देवी (90) पत्नी सूरजपाल गुरुवार रात घर के अंदर चारपाई पर सो रही थी। तभी अचानक देर रात उसके कच्चे मकान की दीवार गिर गई और मलबे में महिला दब गई। अचानक दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मलबे को हटाकर महिला को बाहर निकाला। महिला को उपचार के लिए ले जाया जाता लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई7 घटना की जानकारी पर लेखपाल दुर्गेश दीक्षित मौके पर पहुंच गए। थाना मलावन प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने थाने पर कोई सूचना नहीं दी है। ऐसे में महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed