फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   आयकर की टीम ने खंगाले आरएस बुलियन के सील लॉकर

आयकर की टीम ने खंगाले आरएस बुलियन के सील लॉकर

Wed, 08 Aug 2018 11:10 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
आयकर की टीम ने खंगाले आरएस बुलियन के सील लॉकर
आयकर छापे के दौरान तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। आयकर विभाग ने आरएस बुलियन पर पूर्व में की गई कार्रवाई के दौरान सील किए गए लॉकर और प्रतिष्ठान को खंगाला। इस दौरान सराफा बजार बंद रहा।
विज्ञापन


आयकर विभाग आगरा की टीम भारी पुलिस बल के साथ बुधवार सुबह 9:30 बजे आरएस बुलियन के कुशक गली स्थित ब्रजवासी वोल्ट और ब्रजवासी काम्पलेक्स पहुंची। टीम ने आरएस बुलियन के सील किए गए प्रतिष्ठान और ब्रजवासी वोल्ट में बने लॉकर की सील को तोड़कर जांच पड़ताल की।
आयकर की टीम ने ब्रजवासी काम्पलेक्स के पीछे सराफ कमेटी के वोल्ट में बने विपिन गुडे़रा के लॉकर व प्रशांत सिल्वर एंड हैंडीक्राफ्ट प्रतिष्ठान की सील तोड़ कर जांच पड़ताल की। टीम ने इस दौरान दस्तावेजों को बारीकी के साथ खंगाला। साथ ही अन्य सामान को भी चेक किया। इस दौरान टीम ने कारोबारियों के आने जाने पर कोई रोक नहीं लगाई थी।
विज्ञापन


इस कार्रवाई के बारे में अनुमान है कि टीम पूर्व में किए गए सर्वे के बाद की गई जांच में मिली गड़बड़ियों से जुड़े दस्तावेजों की तलाश में आई होगी। आयकर टीम द्वारा आरएस बुलियन और विपिन गुडे़रा के यहां की जा रही जांच पड़ताल की वजह से सराफा बाजार बंद रहा। टीम की जांच पड़ताल शाम करीब 6:30 बजे तक चली। जांच पूरी हो जाने के बाद टीम दस्तावेजों को अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed