फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   जेड़ाझाल का बहुत हुआ इंतजार, जनता को जल्दी दो पानी

जेड़ाझाल का बहुत हुआ इंतजार, जनता को जल्दी दो पानी

Tue, 24 Jul 2018 11:29 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
जेड़ाझाल का बहुत हुआ इंतजार, जनता को जल्दी दो पानी
फरिोजाबाद। करोड़ों की लागत से सैलई में बन रहे 120 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का सदर विधायक मनीष असीजा ने मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य अभयिंता को निर्देश दिए कि जेड़ाझाल का बहुत इंतजार हो गया, अब जनता को जल्द मीठा पानी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


सदर विधायक मनीष असीजा मनीष असीजा दोपहर तीन बजे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने जलनिगम के मुख्य अभियंता आरके गर्ग, अधीक्षण अभियंता आरएस प्रचेता, अधिशासी अभियंता के साथ पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि प्लांट पर सिविल वर्क पूरा हो चुका है। प्लांट चलाने के लिए मोटर पंप और पैनल टेस्टिंग का काम चल रहा था। मुख्य अभिंयता आरके गर्ग ने बताया कि नंदपुर में इंटेक प्लांट से सांती नदी के लिए पानी लगाया जाएगा।
विज्ञापन


ताकि गंदा पानी बाहर निकल सके। इसके बाद साफ पानी को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक आएगा। 28 जुलाई तक साफ पानी से पूरे प्लांट की टेंस्टिग कराई जाएगी। प्लांट का गंदा पानी सैलई नाले के से बाहर निकाला जाएगा। यदि कोई व्यवधान न रहा तो सात अगस्त तक जनता को मीठा पानी उपलब्ध करा दिया जाएगा। अधिशासी अभियंता राकेश कुमार, सहायक अभियंता, राजेश उपाध्याय, सतीश ददाजू, किशोर अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed