फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   खाते में पड़े हैं रुपये फिर भी 422 लोगों को मदद का इंतजार

खाते में पड़े हैं रुपये फिर भी 422 लोगों को मदद का इंतजार

Sun, 15 Jul 2018 10:23 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खाते में पड़े हैं रुपये फिर भी 422 लोगों को मदद का  इंतजार
मैनपुरी। जिले में राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना अधिकारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। यही कारण है कि जिले में 422 आवेदन अभी भी लंबित पड़े हुए हैं। वहीं, दो करोड़ रुपया भी राहत कोष में पड़ा हुआ है। इससे लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जबकि शासन की ओर से जिले में 2.30 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत जिले से वर्ष 2017-18 और वर्ष 2018-19 में 522 लोगों ने आवेदन किए थे। वहीं, शासन की ओर से 2.30 करोड़ रुपये की धनराशि भी भेजी गई। इसके बाद भी जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से लोगों को योजना का लाभ नहीं दिया गया। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह है कि जिले में दो वर्षों के बाद भी 422 आवेदन लंबित पड़े हुए हैं। विभाग की ओर से अभी तक इन आवेदनों का निस्तारण नहीं किया गया है। इससे लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


अधिकारियों की उदासीनता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि दो वर्षों में केवल 100 लोगों को ही राष्ट्रीय पारिवारिक योजना का लाभ दिया गया है। इनको 30 लाख रुपये की धनराशि से लाभ दिया गया। वहीं, जिले में 522 आवेदन आए थे, इसमें से 422 आवेदन अभी भी लंबित पड़े हुए हैं।लंबित पड़े आवेदनों का जल्द ही निस्तारण किया जाएगा। हमारे विभाग से सभी कार्रवाई पूरी की जा चुकी हैं, जो भी आवेदन लंबित हैं उन्हें लखनऊ से पूरा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed