फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   प्रधान के घर से दिनदहाड़े लाखों की चोरी

प्रधान के घर से दिनदहाड़े लाखों की चोरी

Fri, 04 May 2018 11:21 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
प्रधान के घर से दिनदहाड़े लाखों की चोरी
प्रधान के घर से दिनदहाड़े लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पटियाली। थाना क्षेत्र के गांव दिवान नगर में प्रधान के घर पर से चोर लाखों रुपये की नकदी एवं आभूषण पार कर ले गए। चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पूर्व सीसीटीवी कैमरे की केबिल भी काट दी। दिनदहाड़े गांव में चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। मामले में पटियाली पुलिस को तहरीर दी गई है।


गांव निवासी भट्ठा स्वामी राजू सिंह की पत्नी राजकुमारी गांव की प्रधान हैं। शुक्रवार को दिन में राजू भट्ठे पर गए थे। वहीं प्रधान राजकुमारी पड़ोस में किसी के घर गई थी। घर में नीचे बच्चे सो रहे थे और राजू की मां नत्थू देवी थीं। घर की ऊपरी मंजिल पर कोई नहीं था और कमरा बंद था। चोर राजू के घर में पीछे प्रमोद कुमार के निर्माणाधीन भवन के सहारे छत पर चढ़ गए और कमरे का ताला तोड़कर अलमारियों के रखी नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि वारदात से पूर्व कमरे के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की केबल काट दी।
विज्ञापन


खटपट की आवाज सुनकर राजू की मां नत्थू सिंह को लगा कि ऊपरी मंजिल पर बंदर उत्पात मचा रहे हैं। इस पर उन्होंने शोर मचाया तो चोर भाग खड़े हुए। इसके बाद नत्थू सिंह ऊपर पहुंची तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। नजारा देखकर नत्थू सिंह की चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग आए तो मामले की जानकारी हुई। प्रधान राजकुमारी मौके पर आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर राजू भी पहुंच गए। भट्ठा संचालक राजू सिंह ने बताया कि घर में साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी और तीन सोने की जंजीर, चैन, अंगूठी, सोने की करधनी, पायल और अन्य सामान था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने चोरी की वारदात की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को राजू सिंह ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed