फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   66507 परिवारों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ

66507 परिवारों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ

Wed, 25 Apr 2018 11:03 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
66507 परिवारों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
medicine shimla
कासगंज।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई आयुष्मान भारत योजना को हकीकत के धरातल पर उतारने के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। शासन से दिशा निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने योजना का लाभ देने के लिए माइक्रोप्लान बनाना शुरू कर दिया है।
शासन ने गरीब परिवारों को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज करने के लिए आयुष्मान भारत योजना लागू की है। इस योजना के तहत जनपद के 718 ग्रामों में रहने वाले 66507 परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा। विभाग ने सूची मिलने के बाद इन परिवारों में रहने वाले लोगों को योजना का लाभ दिलाने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

30 से भरें जाएंगे फार्म
योजना का लाभ देने के लिए बीमा के फार्म 30 अप्रैल से भरना शुरू हो जाएंगे। वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर परिवार इस योजना में शामिल हैं। यदि इस अवधि में परिवार के मुखिया की मौत हो चुकी है तो उसका संशोधन किया जाएगा। यदि परिवार में किसी नए बच्चे ने जन्म लिया है तो उसका नाम भी शामिल होगा। इसके बाद संशोधित सूची को फिर से शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क इलाज के लिए ग्राम पंचायतों की बैठक आयोजित होगी। बैठक के माध्यम से बीमा के निशुल्क फार्म भरवाए जाएंगे-डा. रंगजी दुबे सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed