{"_id":"5ad8a5174f1c1b6e098b558a","slug":"81524147479-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के दिन बड़ी स्क्रीन पर देखिए आईपीएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के दिन बड़ी स्क्रीन पर देखिए आईपीएल
Updated Thu, 19 Apr 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। क्रिकेट के शौकीन बड़ी स्क्रीन पर आईपीएल मैचों का आनंद उठा सकेंगे। बीसीसीआई ने 19 और 20 मई को होने वाले चार मैचों के लिए मथुरा के केआर डिग्री कालेज खेल मैदान को चुना है। कालेज प्रशासन ने इसके लिए अनुमति प्रदान कर दी है।
छोटे शहरों में रह रहे लोगों को स्टेडियम में मैच देखने जैसा आनंद मिले इसके लिए बीसीसीआई और आईपीएल कमेटी ने ये योजना तैयार की है। इसमें मथुरा में केआर डिग्री कालेज में ये आयोजन होने जा रहा है। इस मैदान पर दस हजार से अधिक लोग एक साथ बैठकर मैच को देख सकते हैं।
सोेने पर सुहागा ये है कि ये मैच शनिवार और रविवार को हैं। यूपीसीए के समन्वयक कमल चावला ने बताया कि जल्द ही अफसर मैदान का निरीक्षण करने आ रहे हैं। कालेज प्रशासन ने हमें अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
मैच के साथ लीजिए चाट का आनंद
मथुरा। खेल मैदान पर फूड पार्क भी बनाया जा रहा है। इसमें बच्चों के लिए फास्ट फूड, चाट की स्टॉल लगेंगी। इससे आपको स्टेडियम में मैच देखने जैसा ही अहसास होगा।
ये होंगे मैच...
19 मई शाम चार बजे से...राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर।
19 मई रात आठ बजे से...सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स।
20 मई शाम चार बजे से...दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियन।
20 मई रात आठ बजे से...चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब।