{"_id":"5aa959a34f1c1bc1758b5782","slug":"81521047971-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजी न्यायालय में एंबुलेंस से लाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजी न्यायालय में एंबुलेंस से लाया गया
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए अपराधी पप्पू गाजी को बुधवार को एंबुलेंस से न्यायालय में लाया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया। न्यायालय ने गाजी के अधिवक्ता के प्रार्थना पत्र पर जेल अधीक्षक को उचित चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह वांछित आरोपी पप्पू गाजी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ में गाजी के पैर में गोली लगी थी। गोली लगने के कारण उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए रेफर किया गया था। बुधवार को उसे पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कॉलेज से छुट्टी मिलने पर सीजेएम न्यायालय में पेश किया गया। गाजी के अधिवक्ता केशव मिश्रा ने न्यायालय में पुलिस की मुठभेड़ को झूठी बताते हुए कहा कि गाजी को अच्छे इलाज की आवश्यकता है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जाए। सीजेएम ने नेत्रपाल सिंह ने एंबुलेंस पर जाकर आरेापी गाजी की स्थिति देखी उसके पश्चात उन्होंने जेल अधीक्षक को उचित इलाज सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देश जारी किए। गाजी को एंबुलेंस से ही अभिरक्षा में जेल ले जाया गया।