फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   प्रधानाचार्य को धमकाने के आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

प्रधानाचार्य को धमकाने के आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

Mon, 12 Mar 2018 11:58 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
प्रधानाचार्य को धमकाने के आरोपियों की जमानत अर्जी  खारिज
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के प्रमुख इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रिंसिपल से 25 लाख की चौथ मांगने, बेटा और बेटी का अपहरण करके हत्या करने एवं ट्रिक फोटोग्राफी के माध्यम से बदनाम करने की धमकी देने के प्रमुख चार आरोपियों की न्यायाधीश ने जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन


मामला थाना उत्तर क्षेत्र का है। स्कूल के डायरेक्टर ने थाना पुलिस को तहरीर दी थी कि उनकी पत्नी को मोबाइल पर 25 लाख की चौथ वसूली की धमकी दी गई थी। चौथ नहीं देने पर ट्रिक फोटोग्राफी के माध्यम से बदनाम किए जाने की बात कही गई। धनराशि नहीं देने पर बेटा-बेटी के अपहरण कर लेने और हत्या किए जाने की धमकी दी।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने धारा 384 एवं 506 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने 17 जनवरी 2018 को प्रशांत मित्तल, मोनू शर्मा, राजकुमार उर्फ राजू व धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया था। न्यायालय भेजने से पूर्व पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा को बढ़ाया था। चारों आरोपियों की जमानत अर्जी प्रार्थनापत्र को अपर जिला जज तृतीय पीके जैन के यहां स्थानांतरित किया गया। न्यायालय में शासन की ओर से पैरवी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी देवेंद्र यादव एवं अब्दुल सलाम एडवोकेट ने की। उन्होंने हाईकोर्ट की तमाम दलीलों को देने के साथ ही चारों की जमानत अर्जी को निरस्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed