{"_id":"5aa2c7784f1c1bac758b483d","slug":"81520617336-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में चले लाठी-डंडे, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेनदेन के विवाद में चले लाठी-डंडे, छह घायल
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के झलकारी नगर में पैसे के लेनदेन विवाद में दो पक्षों में लाठी डंडे चलने से छह लोग घायल हो गए। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने से पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की है।
मोहल्ला झलकारीनगर निवासी कुंवरपाल (65), वीरपाल (40) एवं ककरऊ निवासी रियाजुद्दीन के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। कुंवरपाल का आरोप है कि रियाजुद्दीन ने अपने बेटों के साथ ही समर्थकों को बुलाकर उनके घरों में तोड़फोड़ कर मारपीट की। मारपीट के कारण घरेलू सामान तक टूट गया।
गुरुवार को देर रात हुए विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों में कुंवरपाल, वीरपाल के अलावा रियाजुद्दीन एवं रियाजुद्दीन के बेटे गुलाम नवी, आले नवी और गुलाम रसूल शामिल हैं। थानाध्यक्ष उत्तर लोकेश भाटी ने कहा कि दोनों पक्षों में लेनदेन को लेकर मारपीट हुई थी। छह लोगों पर कार्रवाई हुई है।