फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   16 कांच इकाइयों में पकड़ी साढे़ पांच करोड़ की टैक्स चोरी

16 कांच इकाइयों में पकड़ी साढे़ पांच करोड़ की टैक्स चोरी

Thu, 08 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
16 कांच इकाइयों में पकड़ी साढे़ पांच करोड़ की टैक्स  चोरी
tax
फिरोजाबाद। केंद्रीय उत्पाद शुल्क, सीमा शुल्क एवं सेवा कर विभाग (सेंट्रल एक्साइज) ने सुहागनगरी में अब तक की सबसे बड़ी छापामार कार्रवाई की। टीम में शामिल अफसरों ने लगातार 26 घंटे तक इकाइयों में रिकार्ड खंगाले, जिसमें 560.20 लाख की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


सेंट्रल एक्साइज विभाग के कमिश्नर रामचंद्र सांखला के निर्देशन एवं संयुक्त आयुक्त रुद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में विभाग के 120 अफसरों की टीम ने बुधवार को फिरोजाबाद में एक साथ 16 स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। छापामार कार्रवाई में महिला अधिकारी भी शामिल रहीं। फिरोजाबाद के बड़े औद्योगिक ग्रुप से जुड़ी इकाइयों में व्यापक स्तर पर हुई कार्रवाई से उद्यमियों में हड़कंप मच गया। प्रत्येक टीम में छह से आठ अफसर शामिल रहे।
विज्ञापन


उद्यमियों से रिकार्ड, कंप्यूटर, लैपटॉप यहां तक कि मोबाइल तक जब्त कर लिए। अफसरों ने कांच इकाइयों के अंदर किसी बाहरी व्यक्ति के आने-जाने पर भी रोक लगा दी। कई इकाइयों के अंदर से गेट बंद कर रात भर कार्रवाई की। रचना ग्लास में टीम ने बुधवार रात 12 बजे तक कार्रवाई पूरी की। जीटी ग्लास में गुरुवार सुबह चार बजे तक कार्रवाई हुई। एफएम ग्रुप की इकाइयों में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे तक कार्रवाई हुई। सबसे लंबी कार्रवाई मित्तल सिरेमिक और गीता ग्लास में चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट्रल एक्साइज की टीम ने बुधवार को दोपहर एक बजे से लेकर गुरुवार को दोपहर तीन बजे कार्रवाई की। जिले में यह अब तक की सबसे लंबी 26 घंटे की छापामार कार्रवाई है। संयुक्त आयुक्त रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा फिरोजाबाद की 16 कांच इकाइयों में एक साथ छापामार कार्रवाई की गई। 26 घंटे तक चली कार्रवाई में प्रथम दृष्टया मौके पर उपलब्ध मिले रिकार्ड के आधार पर 560.20 लाख रुपये की टैक्स चोरी का मामला पकड़ा गया है। मौके पर उद्यमियों से एक करोड़ रुपया तत्काल जमा कराए गए।

ओम ग्लास वर्क्स, पंकज ग्लास वर्क्स लिमिटेड, आदर्श कांच उद्योग प्राइवेट लि., माडर्न इंडस्ट्रीज, एडवांस लैंप कंपोनेंट्स एंड टेबल वेयर प्रा.लि. मक्खनपुर, मित्तल सिरेमिक, गीता ग्लास वर्क्स, रचना इंडस्ट्रीज, फारुखी ग्लास इंडस्ट्रीज, नन्नूमल ग्लास वर्क्स, पारस ग्लास वर्क्स प्रा.लि., ओ.के ग्लास वर्क्स, आलोक ग्लास वर्क्स, जनरल ट्रेडर्स (जीटी ग्लास), ओ.के. ग्लास इंडस्ट्रीज का आवासीय परिसर, उमा ग्लास के गोदाम में छापामार कार्रवाई हुई।

उपायुक्त मंडल अलीगढ़ व फिरोजाबाद मंडल पीयूष कटियार, सहायक आयुक्त (हेड क्वार्टर एंटी-इवेजन) एवं मंडल आगरा-2 सिद्धार्थ तिवारी, सहायक आयुक्त मंडल आगरा-1 प्रदीप शर्मा, सहायक आयुक्त मंडल मथुरा श्रीकांत राऊत, सहायक आयुक्त हेड क्वार्टर ऑडिट आगरा बीपी मिश्रा।

रात भर नहीं सोए उद्यमी, कार्रवाई पर बनाए रहे नजर सेंट्रल एक्साइज विभाग द्वारा फिरोजाबाद में व्यापक रूप से एक साथ 16 कांच इकाइयों में छापामार कार्रवाई से उद्यमियों में हड़कंप मचा रहा। उद्यमी रात भर नहीं सोए। अफसरों द्वारा की जा रही कार्रवाई पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed