{"_id":"5a7f34c74f1c1bc83b8b604c","slug":"81518286023-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमएस ने नशे की हालत में ड्यूटी करते कर्मचारी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमएस ने नशे की हालत में ड्यूटी करते कर्मचारी पकड़ा
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
शराब (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी नशे की हालत में मिलने पर सीएमएस डॉ.आरके पांडेय ने कड़ी फटकार लगाई। पुलिस भी बुला ली गई थी। पर, लिखित में माफी मांगने के बाद उसको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
शनिवार को जिला अस्पताल के काउंटरों का सीएमएस निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान एक कर्मचारी नशे की हालत में ड्यूटी करता दिखाई दिया। इसकी शिकायत भी कुछ लोगों ने की थी। सीएमएस डॉ.आरके पांडेय एवं डॉ.आलोक कुमार ने उसे पकड़ लिया। स्टाफ के लोग कर्मचारी के पक्ष में सीएमएस डॉ.आरके पांडेय के पास पहुंचे। उन्होंने भविष्य में गलती होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए माफ कर दिया।