{"_id":"5a4bc6e24f1c1b35198b46ff","slug":"81514915554-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की हत्या में नामजद आरोपी भोला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की हत्या में नामजद आरोपी भोला गिरफ्तार
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। टूंडला एवं खैरगढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से भाजपा नेता और उसके भाई की हत्या का मुख्य आरोपी भोला को टूंडला क्षेत्र के नगला गोला मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। भोला पर दस हजार का इनाम घोषित था। उसके कब्जे से एक तमंचा तीन कारतूस एवं खोखा बरामद हुआ है।
एसपी देहात महेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि थाना खैरगढ़ के कस्बा हाथवंत में विगत 16 दिसंबर को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभूदयाल शर्मा, भाई शंभूदयाल शर्मा, भतीजे विकास शर्मा से भोला जाटव का पशु बांधने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में घायल शंभूदयाल एवं प्रभू दयाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। विकास का उपचार चल रहा है।
थाना खैरगढ़ पुलिस ने भोला की पत्नी ज्योति, उसकी मां सहित तीन अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। भोला फरार होने के कारण एसएसपी डा.मनोज कुमार ने दस हजार का इनाम घोषित किया था। भोला पिछले कई दिन से फरार चल रहा था। एसपी देहात महेंद्र सिंह ने बताया कि टूंडला ओर खैरगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि भोला टूंडला क्षेत्र के हाइवे स्थित नगला गोला तिराहे के समीप से फरार होने की फिराक में है।
विज्ञापन
सीओ शिकोहाबाद संजीव रेड्डी के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर भोला को दबोच लिया। भोला को पकड़ने में प्रभारी निरीक्षक टूंडला मुनीशचंद्र, थानाध्यक्ष खैरगढ़ सुजात हुसैन, उप निरीक्षक राजा का ताल चौकी मानवेंद्र सिंह, हैडकास्टेबल ओमवीर सिंह, राहुल पाठक, योगेंद्र सिंह हरिश्चंद्र शामिल रहे।
भाजपा नेताओं के हत्या के आरोप में गिरफ्तार भोला जाटव को जैसे ही एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह के सामने लाया तो घटनाक्रम बताते हुए रो पड़ा। बोला कि मैने पंडित जी को मारा नहीं, मेरे घर के आगे भैंस बांधने का विरोध किया था। पंडित जी एवं उनके भतीजे मारने को मेरे घर आए थे। वह मुझे मारते तभी डंडे से मैने भी मारा। भोला ने रोते हुए कहा कि साहब मैने मारा नहीं बल्कि घायल थे। एसपी ग्रामीण ने भागने का कारण पूछा तो भोला ने कहा कि यदि मैं भागता नहीं तो ये लोग मुझे मार देते।