{"_id":"5a4a428a4f1c1b001c8bbf78","slug":"81514816138-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर कोहरे में टकराए वाहन, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर कोहरे में टकराए वाहन, कई घायल
Updated Mon, 01 Jan 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
कोहरा
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार रात कोहरे में नोएडा से आगरा की ओर जा रहे छह वाहन थाना नौहझील क्षेत्र में टकरा गए। दुर्घटना में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थिति की नजाकत को देखते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को तुरंत सड़क से हटवाकर उनमें सवार लोगों को दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।
यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार रात नोएडा से आगरा की ओर जा रहा आयशर कैंटर थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 68 के निकट खराब हो गया। घना कोहरा होने से चालक ने मदद के लिए कोई रास्ता न देख डायल 100 नंबर पर कॉल कर समस्या बताई। जब तक पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंचते, तब तक पीछे से आ रहीं आधा दर्जन गाड़ियां एक के बाद एक टकराती चली गईं। उनमें सवार लोग चीख पुकार मचाने लगे। जब तक पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी पहुंच गए। उन्होंने कोहरे में स्थिति की नजाकत को देखते हुए सड़क पर टकराईं गाड़ियों को हटवा कर किनारे किया। इसके बाद उनमें सवार सभी लोगों को दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।