{"_id":"5a453c8b4f1c1b74698c47e7","slug":"81514486923-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटकीय ढंग से अपहृत किशोर फर्रुखाबाद में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटकीय ढंग से अपहृत किशोर फर्रुखाबाद में मिला
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी- बिछवां। एक माह पूर्व थाना क्षेत्र से गायब हुआ एटा निवासी किशोर पुलिस को फर्रुखाबाद से मिल गया है। पुलिस फर्रुखाबाद से स्कार्पियो और चालक को भी पकड़ कर लाई है। चालक से पूछताछ की जा रही है। वहीं किशोर को मेडिकल कराने के बाद परिवारीजनों को सौंप दिया गया है।
जनपद एटा के गांव रजपुरा निवासी रेखा का 12 वर्षीय पुत्र गोपाल थाना क्षेत्र के गांव नगला बलू निवासी जीजा रवि के घर रह कर पढ़ाई कर रहा था। 27 नवंबर को उसके अगवा करने का मामला थाने में दर्ज कराया गया था। अगवा करने का आरोप धर्मेंद्र, बट्टा निवासी गांव रजपुरा एटा, सुभाष निवासी गांव नगला ऊसर कुरावली, अवधेश निवासी गांव गिलौंदा फर्रुखाबाद पर लगाया गया था। किशोर के बारे में कोई भी जानकारी न होने के बाद पीड़ित परिवार ने एसपी राजेश एस से शिकायत की थी। जिसके बाद से ही पुलिस लगातार तलाश में जुटी थी।
बुधवार शाम को अपहृत गोपाल नाटकीय ढंग से फर्रुखाबाद निवासी ताऊ के लड़के के पास पहुंच गया। उसने बताया कि उसे अगवा किया गया था। उसे एटा, दिल्ली आदि स्थान पर लेकर घूमते रहे थे। बुधवार शाम सात बजे दो लोग गाड़ी से फतेहगढ़ लेकर आए। गाड़ी रुकी तो उसने वहां ताऊ के लड़के को खड़ा देखा। किसी तरह भागकर वह उसके पास पहुंच गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद फर्रुखाबाद पुलिस ने एक स्कार्पियो व चालक को पकड़ ली। जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस सभी को थाने ले आई। स्कार्पियो चालक अवधेश निवासी गांव डाडा गग्गरपुर एटा ने बताया कि वह फर्रुखबाद किसी काम से आया था। वह बच्चे को नहीं पहचानता। वहीं पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद किशोर को परिवारीजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि सभी तथ्यों की गहराई से जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।