{"_id":"5a36aa134f1c1bf4688c1c1f","slug":"81513531923-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन्यांगों को पेंशन के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन्यांगों को पेंशन के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए दिव्यांगों को कई माह तक इंतजार नहीं करना पडे़गा। कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पडे़ंगे। शासन ने दिव्यांगों को राहत देने के लिए नियमों में बदलाव किया है। ऑनलाइन आवेदन के बाद एक माह में पेंशन मिलनी शुरु हो जाएगी।
दिव्यांग पेंशन योजना के आवेदन करने के बाद फार्म सत्यापन के लिए बीडीओ या एसडीएम के पास जाता था। करीब आठ से नौ माह सत्यापन में लगते थे। पेंशन शुरु होने में करीब एक साल का समय लगता था। शासन ने इस योजना का सरलीकरण कर 14 दिसंबर को नया शासनादेश जारी किया है।
नए शासनादेश के तहत अब पात्र व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन करेगा। आवेदन पत्र जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के पास जाएगा। जो आय प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन करेंगे। वहीं, विकलांग प्रमाण पत्र का सीएमओ दफ्तर से सत्यापन होगा। हर माह सीडीओ एवं डीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी।
विज्ञापन
उनके अनुमोदन के बाद पेंशन लाभार्थी के खातें में पहुंचेगी। जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी अनुपम राय ने बताया कि दिव्यांगजन पेंशन प्रक्रिया को शासन ने सरल बना दिया है। ताकि दिव्यांगों को इधर-उधर भटकने से निजात मिले।